सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up election 2022 Polling parties leaving for polling in Mainpuri, Firozabad, Etah-Kasganj

UP Election 2022: मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा-कासगंज में पोलिंग पार्टियां रवाना, रविवार को है मतदान

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Feb 2022 11:58 AM IST
विज्ञापन
सार

मैनपुरी, फिरोजाबाद और एटा-कासगंज जिले की 16 विधानसभा सीटों के लिए रविवार को मतदान है। इसके लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई. 

up election 2022 Polling parties leaving for polling in Mainpuri, Firozabad, Etah-Kasganj
मैनपुरी की मंडी परिसर में पोलिंग पार्टियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में रविवार को मतदान है। मैनपुरी, फिरोजाबाद और एटा-कासगंज जिले की 16 विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान होगा। चारों जिले में शनिवार सुबह से निर्धारित स्थलों से मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम, वीवी पैट व अन्य निर्वाचन सामग्री के साथ पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई। शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगी। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

Trending Videos


मैनपुरी जिले की करहल समेत चार विधानसभा सीटों के लिए 1756 मतदेय स्थलों पर मतदान होना है। नवीन मंडी से शनिवार को प्रत्येक मतदेय स्थल के लिए एक पोलिंग पार्टी को पुलिस बल के साथ भेजा गया। रवानगी से पूर्व पोलिंग पार्टी को ईवीएम, वीवीपैट व अन्य अभिलेख उपलब्ध कराए गए। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए विधानसभवार अलग-अलग पंडाल बनाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशनी विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 410 और करहल विधानसभा क्षेत्र के लिए सर्वाधिक 475 पोलिंग पार्टिंयां बनाई गई हैं। वहीं 176 पोलिंग पार्टियां रिजर्व में नवीन मंडी में मौजूद हैं। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान नवीन मंडी में एक मेडिकल टीम भी लगाई गई है। 

आगरा के 610 शिक्षक मैनपुरी रवाना 

आगरा जिले के परिषदीय स्कूलों के 610 शिक्षकों की चुनाव में ड्यूटी लगी है। शनिवार की सुबह इन शिक्षकों को मैनपुरी के लिए रवाना किया गया है। 93 शिक्षकों को फिरोजाबाद में लगाया गया है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी (बीएसए) सतीश कुमार सभी शिक्षकों आगरा-फिरोजाबाद रोड स्थित मंडी समिति परिसर से सुबह साढ़े छह बजे बसों से रवाना करना शुरू किया।

up election 2022 Polling parties leaving for polling in Mainpuri, Firozabad, Etah-Kasganj
फिरोजाबाद में ड्यूटी चार्ट देखते मतदान कर्मी - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में पुलिस लाइन से हो रही रवानगी 
फिरोजाबाद जिले में पोलिंग पार्टियों की रवानगी पुलिस लाइन परिसर से हुई। विधानसभा चुनाव के लिए पोलिंग पार्टी रवाना किए जाने को कुल 49 टेबल लगाई गईं। मतदान कार्मिकों के लिए विधानसभा क्षेत्र फिरोजाबाद, टूंडला, जसराना, शिकोहाबाद एवं सिरसागंज विधानसभा के लिए अलग-अलग पांडाल लगाए गए।

कासगंज में मंडी परिसर से रवानगी
कासगंज जिले में तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए गल्ला मंडी से पोलिंग पार्टिया रवाना हुईं। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए मंडी परिसर में अलग-अलग व्यवस्थाएं बनाई गई। स्ट्रांग रूम में ईवीएम को विधानसभा के आधार पर तैयार करके रख लिया गया । पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए। 
 
हेल्पलाइन नंबर 
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कासगंज का नंबर 9456413658,  अमांपुर का नंबर 9068698985 और पटियाली का नंबर 7456943369 है। जिले में कुल मतदाता 1032979, पुरुष मतदाता 551733, महिला मतदाता 481195, अन्य मतदाता 51 हैं। मतदेय स्थल 1233, सहायक मतदेय स्थल 3, मॉडल बूथ 6, सखी बूथ 6, दिव्यांग बूथ 6 बनाए गए हैं। जोनल मजिस्ट्रेट 11, 94 सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। 

up election 2022 Polling parties leaving for polling in Mainpuri, Firozabad, Etah-Kasganj
मतदान कार्मिक - फोटो : अमर उजाला
एटा में 1643 बूथ बनाए गए
एटा के मंडी स्थल से पोलिंग पार्टिंयां रवाना हुईं। चारों विधानसभाओं के लिए अलग-अलग शिविर आदि की व्यवस्था की गई। मतदान के लिए जिले में 1176 मतदान केंद्रों पर 1643 बूथ बनाए गए। जहां जिले के 1281191 मतदाता मतदान करेंगे। मतदान कराने के लिए 1809 पोलिंग पार्टियां बनाई गईं हैं। इन पार्टियों में 7236 मतदान कार्मिक रखे गए हैं। 

चार सुपर व 15 जोन में बांटा गया जिला
प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले को चार सुपर जोन और 14 जोन में बांटा है। वहीं 160 सेक्टर बनाए गए हैं। पांच से अधिक बूथों वाले मतदान केंद्रों पर 20 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 

आंकड़ों पर एक नजर
चारों विधानसभाओं में प्रत्याशी- 54
चारों विधानसभाओं में मतदाता- 1281191
मतदान केंद्र- 1176
मतदान के लिए बनाए बूथ- 1643
पोलिंग व रिजर्व पार्टियां- 1806
पार्टियों में लगे कार्मिक- 7236
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed