आगरा जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में फिर से 'कमल' खिला है। गुरुवार को आए चुनाव नतीजों में भाजपा ने पिछला प्रदर्शन दोहराते हुए सभी सीटों पर जीत दर्ज की है। विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। मतगणना स्थल से लेकर शहर तक ढोल की थाप पर डांस किया। समर्थकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी। जीत का जश्न देर रात तक चलता रहा। लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
छावनी सीट पर जीएस धर्मेश का कब्जा बरकरार
आगरा छावनी (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने कब्जा बरकरार रखा है। उन्होंने सपा के कुंवरचंद वकील को 48,471 वोटों से हराया। बसपा के डॉ. भारतेंदु अरुण तीसरे स्थान पर रहे। छावनी की सुरक्षित सीट पर डॉ. जीएस धर्मेश सहित 10 प्रत्याशी मैदान में थे।
ग्रामीण से बेबीरानी मौर्य जीतीं
आगरा ग्रामीण से पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य का झंडा बुलंद रहा। लोगों ने उन्हें 1.36 लाख से अधिक वोट देकर जीत की रानी बना दिया। उन्होंने बसपा की किरनप्रभा केसरी को 76,188 मतों से हराया। मौर्य पहली बार विधायक बनी हैं। इससे पहले वह आगरा की मेयर रह चुकी हैं।
फतेहाबाद से छोटे लाल वर्मा जीते
फतेहाबाद विधानसभा सीट पर भाजपा ने एक बार फिर जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी छोटे लाल वर्मा ने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी रूपाली दीक्षित को हराकर जीत गए हैं। छोटेलाल को 108577 वोट मिले है, जबकि रूपाली दीक्षित को 55185 ही मत प्राप्त कर सकीं।
पूर्व सांसद जीते विधायकी का चुनाव
फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चौधरी बाबूलाल 47011 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। बाबूलाल को 111519 वोट मिले हैं। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रालोद सपा गठबंधन के प्रत्याशी ब्रजेश चाहर को 64508 मत प्राप्त हुए। इस तरह चौधरी बाबूलाल ने सपा गठबंधन को 47011 मतों से हरा दिया।
बाह में राजघराने का कब्जा बरकरार
बाह विधानसभा सीट पर राजघराने का कब्जा बरकरार रहा। भदावर राजघराने की बहू रानी पक्षालिका सिंह लगातार दूसरी बार भगवा फहराने में कामयाब रहीं। उन्होंने सपा के मधुसूदन शर्मा को 24,235 वोटों से हराया। 18 चुनाव में यह 12 वां मौका है जब राजघराने के सदस्य बाह विधानसभा के प्रतिनिधि चुने गए हैं। बसपा प्रत्याशी नितिन वर्मा को तीसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा। बसपा इस सीट पर पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रही थी।
खेरागढ़ से भगवान सिंह कुशवाह जीते
खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में रामनाथ सिकरवार पर भगवान सिंह भारी पड़े। एकतरफा मुकाबले में यहां भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाह ने कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार को 36128 वोट से हराकर कमल खिलाया है। बसपा यहां तीसरे स्थान पर रही। रालोद-सपा गठबंधन सहित नौ प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है।
इन तीनों सीटों पर भी खिला कमल
आगरा दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र उपाध्याय 56,640 मतों से जीते हैं। दूसरे नंबर पर सपा के विनय अग्रवाल रहे। एत्मादपुर विधानसभा से भाजपा के डॉक्टर धर्मपाल सिंह 48,249 वोटों से विजयी हुए हैं। दूसरे स्थान पर बसपा के प्रबल प्रताप सिंह रहे। आगरा उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पुरषोत्तम खंडेलवाल ने भाजपा के शब्बीर अब्बास को 1,10,346 वोट से हराया है।
विस्तार