{"_id":"6a83dcff009f267a1c02b973","slug":"up-transporter-s-brother-found-dead-in-paddy-field-after-three-days-family-alleges-murder-injury-marks-foun-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: धान के खेत में मिली ट्रांसपोर्टर के भाई की लाश, शरीर पर चोट के निशान; तीन दिन से तलाश कर रहे थे घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: धान के खेत में मिली ट्रांसपोर्टर के भाई की लाश, शरीर पर चोट के निशान; तीन दिन से तलाश कर रहे थे घरवाले
Tue, 18 Aug 2026 09:48 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 18 Aug 2026 09:48 AM IST
सार
एटा में तीन दिन से लापता ट्रांसपोर्टर के भाई अजीत का शव गांव के बाहर उसके ही धान के खेत में मिला, शरीर पर चोट के निशान बताए गए हैं। परिजनों ने कुछ युवकों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र में तीन दिन से लापता ट्रांसपोर्टर के भाई का शव गांव के बाहर उसके ही खेत में धान की फसल के बीच मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव अमरगोजिया निवासी ट्रांसपोर्टर विश्वनाथ ने बताया कि अजीत 15 अगस्त को घर से निकला था। वह घर से ऑफिस जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी उसके पास नहीं था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।
सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गांव अमरगोजिया के बाहर खेत में धान की फसल के बीच अजीत का शव पड़ा होने की जानकारी मिली। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और फोरेंसिक टीम की मदद से जांच की।
विज्ञापन
विश्वनाथ ने आरोप लगाया कि 13 अगस्त को अजीत का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। आरोप है कि उन्हीं युवकों ने पीटकर उसकी हत्या की है। उन्होंने बताया कि अजीत के शरीर पर कई जगह चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।