{"_id":"66e7980b6d38153095039756","slug":"uproar-when-people-stopped-carrying-ganga-water-and-cow-dung-in-the-taj-2024-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: ताज में गंगाजल, गाय का गोबर ले जाने पर रोका...हो गया हंगामा; 3 घंटे तक धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: ताज में गंगाजल, गाय का गोबर ले जाने पर रोका...हो गया हंगामा; 3 घंटे तक धरना
Mon, 16 Sep 2024 07:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:59 AM IST
सार
ताजमहल के अंदर गंगाजल और गाय का गोबर ले जाने की जिद पर अड़े अखिल भारत हिंदू महासभा के सदस्यों ने हंगामा किया। तीन घंटे तक धरना दिया गया, लेकिन उनकी ये जिद पूरी न हो सका।
विज्ञापन
ताज में गंगाजल, गाय का गोबर ले जाने पर रोका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजमहल परिसर में दो युवकों का पेशाब करते वीडियो वायरल हुआ है। रविवार को उस जगह को शुद्ध करने अखिल भारत हिंदू महासभा के लोग मिट्टी के कलश में गंगाजल और गाय का गोबर लेकर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें पश्चिमी गेट पर लगे बैरियर पर रोक लिया। नोकझोंक के बाद महासभा के लोग वहीं धरने पर बैठ गए और 3 घंटे तक हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस और पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने जगह को शुद्ध कराने का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया।
विज्ञापन
महासभा की मंडल अध्यक्ष मीना दिवाकर ने शनिवार को एक वीडियो वायरल कर कहा था कि वह ताजमहल को शिव मंदिर यानी तेजोमहालय मानती हैं। उसे पेशाब कर अशुद्ध किया गया है। उस जगह को वह गाय के गोबर से लीपकर और गंगाजल से शुद्ध करेंगी। रविवार को पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद प्रदेश संयोजक गोपाल सिंह सुबह 8 बजे गंगाजल और गोबर लेकर पश्चिमी गेट पर पहुंच गए। अंदर जाने की जिद पर पुलिस व सुरक्षाकर्मियों से झड़प हुई। इस दौरान ब्रजेश भदौरिया, शंकर श्रीवास्तव, मीरा राठौर, सौरभ शर्मा, मनीष पंडित, विशाल कुमार, अंकित चौहान आदि भी रहे।