फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Withheld salary of 11 teachers, Shikshamitras and instructors including two headmasters

प्रधानाध्यापक सहित पांच शिक्षक मिले अनुपस्थित, वेतन रोका

Sat, 23 Jul 2022 12:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Withheld salary of 11 teachers, Shikshamitras and instructors including two headmasters
मैनपुरी। बीएसए ने शुक्रवार को कुरावली विकास खंड के परिषदीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। कुल छह स्कूलों के निरीक्षण में दो स्कूल बंद मिले। बीएसए ने दो प्रधानाध्यापकों समेत 11 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बीएसए दीपिका गुप्ता ने सुबह 7.30 बजे प्राथमिक विद्यालय गड़रियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय बंद मिला। उन्होंने प्रधानाध्यापक कुलदीप, सहायक अध्यापक अजय कुमार सहित समस्त स्टॉफ का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने 7.40 बजे प्राथमिक विद्यालय नगला जमुनिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्कूल बंद मिला।
विज्ञापन

यहां प्रधानाध्यापक सुरेंद्र पाल सिंह, सहायक अध्यापक प्रीती, शिक्षामित्र संतोष कुमार, प्रीती एवं शालिनी अनुपस्थित मिले। बीएसए ने समस्त स्टॉफ का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। 8.15 बजे बीएसए उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनई पहुंचीं। यहां सहायक अध्यापक किरन देवी तथा अनुदेशक मीना गुप्ता व ओमवीर सिंह अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर में शिक्षामित्र सत्यवीर अनुपस्थित मिले। इसके अलावा बीएसए ने दो अन्य स्कूलों का निरीक्षण किया, जहां व्यवस्था ठीक मिलीं। बीएसए ने कहा कि शिक्षक नियमित रूप से समय से विद्यालय पहुंचे। अनुपस्थित मिलने पर शिक्षकों सहित अन्य स्टॉफ पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed