{"_id":"69ef6fa4ea2d79bfca0abed2","slug":"woman-dies-in-road-accident-uproar-on-highway-2026-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बाइक सवार देवर-भाभी को डंपर ने मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक माैत; परिजन ने जाम किया हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बाइक सवार देवर-भाभी को डंपर ने मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक माैत; परिजन ने जाम किया हाईवे
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 27 Apr 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
सार
बाइक सवार देवर-भाभी को बरहन तिराहे के पास पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में रूपा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आननफानन में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे गुस्साए परिजन ने हाईवे पर हंगामा कर दिया।
हाईवे पर हंगामा करते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा-कानपुर हाईवे पर एत्मादपुर कस्बे में बरहन तिराहे पर सोमवार को टूंडला से आगरा जा रहे बाइक सबार देवर-भाभी को पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरी महिला को कुचलता हुआ डंपर निकल गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन के आने से पहले ही पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे गुस्साए परिजन ने हंगामा कर हाईवे जाम कर दिया। पुलिस और परिजन के बीच काफी नोकझोंक भी हुई। एसीपी ने लोगों को समझाकर शांत किया। इससे करीब आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
फिरोजाबाद, थाना पचोखरा के गांव मरसेना निवासी नरेश कुमार ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी भाभी रूपा देवी (38) पत्नी धर्मेंद्र को लेकर बाइक से रिश्तेदारी में ककुआ, आगरा जा रहे थे। बरहन तिराहे के पास पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में रूपा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आननफानन में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos
फिरोजाबाद, थाना पचोखरा के गांव मरसेना निवासी नरेश कुमार ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी भाभी रूपा देवी (38) पत्नी धर्मेंद्र को लेकर बाइक से रिश्तेदारी में ककुआ, आगरा जा रहे थे। बरहन तिराहे के पास पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में रूपा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आननफानन में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, हादसे की सूचना पर पहुंचे घरवालों ने पुलिस पर जल्दबाजी करने व शव को परिजन के आने से पहले मोर्चरी भेजने पर गुस्सा जताते हुए हाईवे पर एक साइड बैरियर लगाकर जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। इससे करीब दो किमी तक जाम लग गया। इस बीच परिजन को हाईवे से हटाने के लिए पुलिस से धक्कामुक्की व नोकझोंक भी हुई। आधे घंटे बाद पहुंचे एसीपी देवेश कुमार सिंह ने परिजन को समझा बुझाकर शांत किया। एसीपी देवेश कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में महिला की मौत हुई है। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज से डंपर का पता लगाया जा रहा है।

कमेंट
कमेंट X