सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women Protest Over LPG Shortage in Mainpuri Block Road

LPG Cylinder Crisis: मैनपुरी में गैस एजेंसी पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, सड़क कर दी जाम; जमकर हुआ हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 17 Mar 2026 01:23 PM IST
विज्ञापन
सार

LPG Crisis : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एलपीजी एजेंसी के बाहर महिलाओं का गुस्सा देखने को मिला। आक्रोशित महिलाओं ने नारेबाजी करते हुआ सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया। 

Women Protest Over LPG Shortage in Mainpuri Block Road
गैस एजेंसी पर फूटा महिलाओं का गुस्सा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मैनपुरी के भोगांव में एजेंसी पर गैस सिलिंडर की भारी किल्लत के विरोध में महिलाओं का गुस्सा भड़क उठा। बड़ी संख्या में एकत्र हुई महिलाओं ने एजेंसी के बाहर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मार्ग जाम कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बमुश्किल समझाकर जाम खुलवाया। 
Trending Videos


प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से उन्हें गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण घरों में खाना भी नहीं बन पा रहा है। महिलाओं ने गैस एजेंसी संचालकों पर मनमानी का आरोप भी लगाया। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द गैस की आपूर्ति सुचारू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद, पुलिस ने महिलाओं को शांत कराते हुए जाम खुलवाया। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और गैस की आपूर्ति जल्द ही सामान्य कर दी जाएगी।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed