सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   4000 PNG families will have to deposit cylinders

Aligarh News: पीएनजी वाले 4000 परिवारों को करने होंगे सिलिंडर जमा

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
4000 PNG families will have to deposit cylinders
विज्ञापन
महानगर में अब जिन घरों पर पीएनजी का संयोजन (कनेक्शन) है। उन्हें अब एलपीजी का अपना संयोजन सरेंडर करना होगा। इस संबंध में केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी है। इस आदेश के क्रम में महानगर में 4000 पीएनजी संयोजन धारकों से एलपीजी संयोजन सरेंडर कराने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
Trending Videos



महानगर के लिए अभी तक पीएनजी की सुविधा नहीं थी। पिछले दिनों महानगर में प्रथम चरण में 130 किमी की पाइप लाइन बिछाकर घरों तक संयोजन देना शुरू किया गया है, जिसके तहत अब तक 4000 संयोजन दिए गए हैं। जल्द उनमें गैस आपूर्ति भी शुरू होने जा रही है। इसी बीच भारत सरकार ने शनिवार को एक नई अधिसूचना जारी कर दी है। संशोधित अधिसूचना के अनुसार अब जिस घर में पीएनजी का संयोजन होगा। उसे अपना पूर्व का एलपीजी संयोजन सरेंडर करना होगा। हालांकि इसके लिए बाध्यता नहीं है कि वह पीएनजी ही ले। अगर वह पीएनजी संयोजन नहीं लेना चाहता तो उसे एलपीजी संयोजन बरकरार मिलेगा। इसके क्रम में गैस कंपनियों व वितरक एजेंसियों को भी निर्देश जारी किया गया है। संकेत हैं कि बहुत जल्द शहर में पीएनजी संयोजन धारकों से एलपीजी संयोजन सरेंडर कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
- पीएनजी नियामक बोर्ड ने हमसे उन घरों का विवरण मांगा है, जहां पर पाइप लाइन से गैस पहुंच चुकी है। पहले चरण में अब तक अलीगढ़ में 4000 से अधिक घरों में कनेक्शन दिया जा चुका है। इनमें स्वर्ण जयंती नगर, सांगवान सिटी, ओजोन सिटी, सुखरावली आदि इलाके शामिल हैं। हमारे पास में कनेक्शन का विवरण है। यह विवरण हम नियामक बोर्ड को सौंप देंगे। इसके बाद यह सूचना जिला प्रशासन पर भेज दी जाएगी। बोर्ड के द्वारा इन कनेक्शन धारक उपभोक्ताओं से अपना सिलेंडर कनेक्शन सरेंडर कराया जाएगा।-आलोक कुमार गिरी एरिया सेल्स हेड आदाणी इंडेन गैस लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed