{"_id":"6a45879967ef7fe9e800bef6","slug":"a-risky-journey-on-the-ghalibpur-road-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-102285-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गालिबपुर की सड़क पर जोखिम भरा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गालिबपुर की सड़क पर जोखिम भरा सफर
विज्ञापन
गालिबपुर को छर्रा-कासगंज मार्ग से जोड़ने वाले रास्ते पर जलभराव। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगीरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत गालिबपुर को छर्रा-कासगंज मार्ग से जोड़ने वाली सड़क इन दिनों पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई सड़क में गहरे गड्ढे और बुधवार को हुई बारिश का पानी भरने से राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे इस संपर्क मार्ग में करीब 200 मीटर हिस्सा पत्थरों से निर्मित है, जिसकी हालत सबसे अधिक खराब बताई जा रही है। इस हिस्से में बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा तक नहीं लग पाता। खासकर बाइक सवारों को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ रहा है। सड़क की जर्जर हालत के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं, सड़क विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
ग्रामीणों के बोल
- ग्रामीण विनोद कुमार ने बताया कि सड़क कई गांवों के लोगों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है, लेकिन हालत इतनी खराब हो चुकी है कि बारिश में निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
- ग्रामीण हेमंत यादव का कहना है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के नाम पर बनी सड़क बदहाली का शिकार है। गड्ढों में पानी भरने से हर समय दुर्घटना का डर बना रहता है। प्रशासन को जल्द मरम्मत करानी चाहिए।