पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fear of accidents at the welcome gate

Aligarh News: स्वागत द्वार से हादसे का डर

Thu, 02 Jul 2026 03:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Fear of accidents at the welcome gate
गोंडा-खैर मार्ग पर जर्जर हालत में लगा स्वागत द्वार।संवाद - फोटो : samvad
गोंडा-खैर मार्ग पर गांव गिडौरा के समीप लगा स्वागत द्वार जर्जर हालत में हैं। यह कभी भी गिर सकता है। करीब एक माह पहले आई तेज आंधी में द्वार का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर सड़क की ओर लटक गया, लेकिन अब तक जिम्मेदार विभाग ने इसकी सुध नहीं ली है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया है कि द्वार को 2016-17 में पूर्व विधायक त्रिलोकीराम दिवाकर की विधायक निधि से लगाया गया था। करीब दस वर्ष पुराने इस ढांचे में जंग लगने के कारण इसकी स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। नोएडा, हरियाणा और दिल्ली को जोड़ने वाले इस व्यस्त मार्ग से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। गोंडा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष रवीकरण सिंह और समाजसेवी अजीत चौधरी ने प्रशासन से तत्काल क्षतिग्रस्त द्वार हटाने की मांग करते हुए चेताया कि किसी दुर्घटना से पहले कार्रवाई जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed