सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A soldier saved the lives of fifty passengers on a bus

Aligarh Accident: इगलास में बस चालक की मौत, ड्राइवर के पास बैठे फौजी ने ऐसे बचाई पचास सवारियों की जान

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 26 Jun 2026 12:01 PM IST
सार

बस चालक गणेश कुमार रामपुर अडीग, मथुरा के निवासी थे। वह सीट पर बैठे-बैठे अचानक निढाल हो गए। बस बेकाबू होकर सड़क की दूसरी साइड में चली गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
A soldier saved the lives of fifty passengers on a bus
खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई बस - फोटो : संवाद

विस्तार

मथुरा डिपो की एक बस में बड़ा हादसा हो गया। चालक के अचानक निढाल होने से बस अनियंत्रित हो गई। एक फौजी की सूझबूझ से बस में सवार पचास सवारियां सुरक्षित बच गईं।

विज्ञापन


यह घटना बेसवां से पहले नगला फोंदा के समीप लगभग नौ बजे हुई। मथुरा डिपो की बस संख्या यूपी के टी 3189 मथुरा से मुरादाबाद जा रही थी। चालक गणेश कुमार रामपुर अडीग, मथुरा के निवासी थे। वह सीट पर बैठे-बैठे अचानक निढाल हो गए। बस बेकाबू होकर सड़क की दूसरी साइड में चली गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। बस में लगभग पचास सवारियां सवार थीं।
विज्ञापन

यूपी रोडवेज बस
विज्ञापन
विज्ञापन

फौजी ने संभाली स्टेरिंग
बस में सवार एक फौजी ने तुरंत स्टेरिंग संभाल लिया। उन्होंने बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया। बस बिजली के एक पोल को तोड़ते हुए चबूतरे से जा टकराई। इस हादसे में वहां बंधी कुछ गायें घायल हुईं। चालक गणेश कुमार को मंगलायतन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed