सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Theft in a vacant house in Atrauli

Aligarh News: अतरौली में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी समेत कीमती सामान चोरी, पुलिस तलाश में जुटी

Fri, 26 Jun 2026 01:59 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 26 Jun 2026 01:59 PM IST
सार

संजय कुमार करीब 26 मई को परिवार सहित श्याम सरोवर कॉलोनी में किराए के मकान में शिफ्ट हुए थे। 21 जून को वह अपने परिवार के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने गांव जामुना गए थे। घर में ताला लगा हुआ था। जब संजय कुमार वापस लौटे, तो घर के ताले टूटे मिले।

विज्ञापन
Theft in a vacant house in Atrauli
खाली मकान में चोरी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अतरौली नगर की श्याम सरोवर कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। पीड़ित परिवार के गांव जाने पर चोरों ने घर से नकदी और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। परिवार के लौटने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


मूल रूप से गांव जामुना निवासी संजय कुमार करीब 26 मई को परिवार सहित श्याम सरोवर कॉलोनी में किराए के मकान में शिफ्ट हुए थे। 21 जून को वह अपने परिवार के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने गांव जामुना गए थे। घर में ताला लगा हुआ था। जब संजय कुमार वापस लौटे, तो घर के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से 8 हजार रुपये नकद और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
पीड़ित संजय कुमार ने बताया कि परिवार के बाहर जाने का फायदा उठाकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed