फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Road Accident Two Friends Dead

अलीगढ़ सड़क हादसा: मंडी से धान बेच रुपये लेकर लौट रहे दो दोस्तों की हादसे में मौत, जेब से 50 हजार गायब

Thu, 15 Oct 2026 11:51 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 15 Oct 2026 11:51 AM IST
सार

आढ़ती से करीब 50 हजार रुपये लेकर राहुल-ललित बाइक पर गांव लौट रहे थे। हादसे की खबर मिलने के बाद जब वह लोग मौके पर पहुंचे तो राहुल-ललित के पास से यह रुपये नहीं मिले।

विज्ञापन
Aligarh Road Accident Two Friends Dead
मृतक राहुल-ललित, हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

छर्रा मंडी से धान बिक्री का रुपया लेकर गांव लौट रहे दो दोस्तों को रुखाला गांव के पास अज्ञात वाहन टक्कर मारकर निकल गया। हादसा रात 8:30 से 9 बजे के बीच का है। हादसे में दोनों के शव इतनी बुरी तरह कुचले कि टुकड़े तलाशने में पुलिस-परिजन को आधा घंटा लग गया। बाइक भी दो हिस्सों में बंट कर बिखर गई थी।

विज्ञापन


थाना गंगीरी के गांव कुमरौआ निवासी राहुल (18) पुत्र हरिओम सिंह ने करीब तीन दिन पहले छर्रा मंडी में धान बेचा था। धान बेचने की कुछ रकम आढ़ती के पास बकाया रह गई थी। यह बकाया धनराशि लेने के लिए बुधवार को राहुल अपने दोस्त ललित के साथ बाइक से शाम करीब 6:30 बजे छर्रा के लिए गांव से निकले थे। मंडी में आढ़ती के पास से रुपये लेकर दोनों गांव लौट रहे थे, तभी छर्रा-कासगंज रोड पर गांव रुखाला के पास सामने से आया अज्ञात वाहन जोरदार टक्कर मारकर निकल गया।
विज्ञापन


टक्कर लगते ही बाइक टूटकर दो हिस्सों में बंट गई। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर लगने पर हुई धमाके जैसी आवाज सुनकर वह भागकर पास पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ ग्रामीणों को दोनों के कई हिस्सों में बंटे शवों को ढूंढने में आधा घंटा लग गया। पुलिस से मिली खबर पर परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। दोनों के शवों के टुकड़े-टुकड़े देख लोग कांप गए। कोतवाली निरीक्षक सुशील कुमार योगी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। परिजन ने बताया कि राहुल ने डेढ़ महीने पहले ही बाइक खरीदी थी। वह अपने पीछे माता-पिता और दो बहनों को जबकि ललित अपने पीछे माता-पिता और भाई व दो बहनों को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की जेब में नहीं मिले रुपये
परिजन के साथ मौके पर पहुंचे कुमरौआ गांव निवासी शिवराम ने बताया कि आढ़ती से करीब 50 हजार रुपये लेकर राहुल-ललित बाइक पर गांव लौट रहे थे। हादसे की खबर मिलने के बाद जब वह लोग मौके पर पहुंचे तो राहुल-ललित के पास से यह रुपये नहीं मिले। सीओ गर्वित सिंह ने बताया कि मृतकों के पास कितने रुपये थे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, न परिजन ने ऐसी कोई सूचना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed