{"_id":"69c45616adfe479ead003ba7","slug":"amir-nisha-bazaar-remained-closed-for-five-hours-traders-protested-aligarh-news-c-2-gur1004-937530-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पांच घंटे बंद रहा अमीर निशा बाजार, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पांच घंटे बंद रहा अमीर निशा बाजार, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
नगर निगम में नगर आयुक्त से मिलने पहुंचे अमीर निशा के दुकानदार।
- फोटो : samvad
विज्ञापन
नगर निगम की पैमाइश के विरोध में अमीर निशा बाजार के व्यापारियों ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। करीब पांच घंटे तक बाजार की 400 से 500 छोटी-बड़ी दुकानों को बंद रखा गया और 200 से अधिक व्यापारी बाइकों से जुलूस निकालते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंचे। हालांकि, अधिकारियों की गैर मौजूदगी के कारण व्यापारी प्रदर्शन कर वापस लौट गए।
नगर निगम की संपत्ति विभाग की टीम ने मंगलवार को अमीर निशा बाजार में 600 मीटर लंबी सड़क की पैमाइश की थी। करीब पांच घंटे चली इस कार्रवाई में तहसील और सिंचाई विभाग की टीम भी शामिल रही। पैमाइश के दौरान सड़क की चौड़ाई 20 से 22 फीट पाई गई, जबकि सरकारी अभिलेखों में यह 30 फीट दर्ज है। इसके बाद अतिक्रमण की जद में आने वाले दुकानों और मकानों पर लाल निशान लगाए गए।
इस कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने बुधवार को अमीर निशा व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवेद खान के नेतृत्व में बाजार बंद रखा। इसके बाद सभी व्यापारी जुलूस के रूप में लाल डिग्गी, आईजे खान सर्किल, बीएसएनएल और पुलिस कंट्रोल रूम होते हुए नगर निगम पहुंचे।
नगर निगम कार्यालय पहुंचने पर नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त और सहायक नगर आयुक्त के अनुपस्थित मिलने से व्यापारियों में आक्रोश बढ़ गया। नाराज व्यापारियों ने सेवा भवन परिसर में जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष नवेद खान ने कहा कि वर्ष 1950 के नक्शे में बाजार की सड़क 16 फीट चौड़ी दर्शाई गई है, जबकि नगर निगम 1935 के नक्शे के आधार पर 30 फीट मानकर अतिक्रमण चिह्नित कर रहा है, जो गलत है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दुकानों पर तोड़फोड़ की गई तो सभी व्यापारी अपनी दुकानों में ताला लगाकर कर चाबियां नगर आयुक्त को सौंप देंगे और धरना-प्रदर्शन करेंगे।
प्रदर्शन में नौशाद मिर्जा, ऊर्फी, शबाब सिद्दीकी, आसिफ, जीशान, अमजद सिद्दीकी, विकार अहमद, कामरान, नईम खान, संतोष भगत, चाहत और राहत समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
नगर निगम की टीम ने मंगलवार को पैमाइश कर अमीर निशा बाजार में अतिक्रमण को चिह्नित किया है। यह सरकारी अभिलेखों के अनुसार किया गया है।
वीर सिंह, सहायक नगर आयुक्त
Trending Videos