सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dispute continues on procession route, market remains closed

Aligarh News: शोभायात्रा मार्ग पर रार बरकरार, बंद रहा बाजार

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Dispute continues on procession route, market remains closed
बाजार बंद कर प्रदर्शन करते भाजपा पदा​धिकारी व व्यापारी। - फोटो : samvad
विज्ञापन
थाना देहली गेट क्षेत्र के कनवरीगंज स्थित धनियाबाड़ा में मां दुर्गा महारानी मंदिर से निकलने वाली परंपरागत शोभायात्रा के मार्ग की अनुमति पर आयोजक व पुलिस-प्रशासन के बीच तनातनी बनी हुई है। मंगलवार को प्रशासन की ओर से श्री दुर्गा महारानी मंदिर सेवा समिति के 47 पदाधिकारियों को भेजे गए नोटिस के बाद आयोजकों में आक्रोश है। विरोध में बुधवार को कनवरीगंज का बाजार बंद रखा गया और आयोजक व्यापारियों के साथ धरने पर बैठ गए।
Trending Videos



उन्होंने साफ किया कि अनुमति न मिलने पर शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। हालांकि शाम तक कोई भी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी धरनास्थल पर बातचीत करने नहीं पहुंचा। नवरात्र के उपलक्ष्य में हर साल रामनवमी पर श्री दुर्गा महारानी शोभायात्रा निकलती है। इस बार 27 मार्च को शोभायात्रा निकलना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीते साल भी शोभायात्रा निकालने के मार्ग को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। इसमें तीन आयोजकों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। इस बार समिति के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा के पुराने और संकरे मार्ग कटरा की गलियों को बदलने की मांग की थी। उनका कहना है कि कनवरीगंज से कटरा तक की गलियों का पारंपरिक रास्ता काफी तंग है और वहां बिजली के तारों का जाल काफी नीचे झूल रहा है। पूर्व में भी इन तारों की वजह से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।



बाजार बंद कर धरने पर बैठे व्यापारी, नारेबाजी



नोटिस मिलने के बाद मंगलवार देर रात समिति के पदाधिकारियों ने थाना देहलीगेट पहुंचकर नाराजगी जताते हुए हंगामा काटा था। समिति ने सामूहिक रूप से त्यागपत्र तक साैंप दिया था। बुधवार को स्थानीय दुकानदारों ने स्वेच्छा से दुकानें बंद रखीं और धनियाबाड़ा स्थित दुर्गा मंदिर के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दाैरान जमकर नारेबाजी हुई। उन्होंने शोभायात्रा न निकालने के पोस्टर व बैनर तक लगा दिए। धरने पर बैठे भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, संरक्षक व पूर्व मेयर शकुंतला भारती, समिति के अध्यक्ष अखिल मांगलिक, मंत्री अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष निर्मल कुमार, उपाध्यक्ष अखिलेश चंद्र वार्ष्णेय आदि ने कहा कि शोभायात्रा का मार्ग न बदला गया तो इस बार शोभायात्रा नहीं निकालेंगे।

अभी तक शोभायात्रा के मार्ग में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। समिति को परंपरागत मार्ग से ही शोभायात्रा निकालने के लिए कहा गया है। इसके लिए लगातार आयोजकों व व्यापारियों से बातचीत चल रही है, जल्द हल निकाला जाएगा।



- किंशुक श्रीवास्तव, एडीएम सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed