सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmers stayed away from the seminar due to lack of timely information.

Aligarh News: समय से सूचना नहीं मिलने से गोष्ठी से दूर रहे किसान

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers stayed away from the seminar due to lack of timely information.
कृषक गोष्ठी में स्टॉल का निरीक्षण करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह व अन्य।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
उद्यान विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय औद्योगिक कृषक गोष्ठी पहले दिन बुधवार को अव्यवस्थाओं के बीच सिमट गई। सभागार की अधिकांश कुर्सियां खाली रहीं, क्योंकि केवल 50 किसान ही यहां पहुंचे। किसानों को इसकी सूचना ऐन वक्त पर दी गई, जिसके चलते वे नहीं पहुंचे। उपनिदेशक उद्यान बलजीत सिंह ने कहा है कि इन दिनों खेतों में चल रहे काम के कारण किसान कम संख्या में पहुंचे।
Trending Videos



मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि किसान देश की प्रगति की रीढ़ हैं। उन्होंने मटर, चना, अरहर, मूंग, मसूर, उड़द समेत दलहन फसलों के प्रति किसानों के घटते रुझान पर चिंता व्यक्त की। योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उपनिदेशक उद्यान बलजीत सिंह, जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार ने योजनाओं और उन पर मिलने वाली छूट की जानकारी दी। इस गोष्ठी का उद्देश्य किसानों को बागवानी, औद्योगिक फसलों और नई तकनीकी बताना था, लेकिन कमजोर प्रबंधन के कारण यह उद्देश्य अधूरा रह गया। यहां पर डीएम को भी पहुंचना था, उनके नहीं पहुंचने पर दोपहर 12.30 बजे शुरु हुई गोष्ठी 30 मिनट में ही दोपहर एक बजे समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




खैर ऐंचना से पहुंचे किसान बाबू सिंह, लोधा करीलिया के मुरारीलाल, देवसैनी-क्वार्सी के जल सिंह, अकराबाद मंडनपुर के मुकेश कुमार का कहना था कि उन्हें गोष्ठी की जानकारी मंगलवार को मिली। यदि पहले से सूचना दी जाती तो ज्यादा किसान पहुंचते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed