{"_id":"6a1df5e90849c41e070a5923","slug":"amrit-mitra-is-reaching-every-house-checking-the-quality-of-drinking-water-aligarh-news-c-2-gur1004-987570-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: घर-घर पहुंच रहीं अमृत मित्र, परख रहीं पेयजल की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: घर-घर पहुंच रहीं अमृत मित्र, परख रहीं पेयजल की गुणवत्ता
विज्ञापन
फिरदौस नगर मेें बंदे पानी की जांच करती महिलाएं ।
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अमृत मित्र योजना के तहत 55 महिलाओं की टीम विभिन्न क्षेत्रों में पानी की गुणवत्ता की जांच कर रही है। पांच महिला सुपरवाइजरों के नेतृत्व में 50 महिलाएं अलग-अलग वार्डों में घर-घर पहुंचकर पेयजल के नमूनों का परीक्षण कर रही हैं।
महिलाएं विशेष किट और परखनली की मदद से पानी की शुद्धता की जांच करती हैं। दूषित पानी, लीकेज या जलापूर्ति संबंधी किसी भी समस्या का पता चलने पर तत्काल जलकल विभाग को सूचना देकर समाधान सुनिश्चित कराया जाता है।
टीम की सुपरवाइजर प्रेमलता, मनीषा शर्मा, मोनिका, कोमल और पूनम के नेतृत्व में प्रत्येक क्षेत्र में 10-10 महिलाओं की टीम कार्यरत है। अब तक मलखान नगर, भमोला, फिरदौस नगर, सराय लवरिया, मौलवी नगर, सर सैयद नगर, जीवनगढ़ और जमालपुर समेत कई इलाकों में पानी की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
अभियान से जुड़ी महिलाएं लोगों को स्वच्छ पेयजल और जल जनित बीमारियों से बचाव के प्रति भी जागरूक कर रही हैं। इससे शहर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है।
महिलाओं को शहर के विभिन्न इलाकों में भेजकर पानी की गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है। जहां पानी की गुणवत्ता खराब मिलती है, वहां पर टीम भेजकर सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।
पीके सिंह, महाप्रबंधक, जलकल

Trending Videos