सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Elampura sub-health centre remained open for three days, then locked again

Aligarh News: तीन दिन खुला एलमपुरा उपस्वास्थ्य केन्द्र, फिर लटका ताला

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Elampura sub-health centre remained open for three days, then locked again
चंडौस के एलमपुरा का उप स्वास्थ्य केंद्र पर लटका हुआ ताला। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव एलमपुरा में दो वर्ष पूर्व आठ लाख रुपये की लागत से बना उप स्वास्थ्य केंद्र (जन आरोग्य मंदिर) आज भी नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों के निर्देश पर तीन दिन तक खुले केंद्र पर फिर से ताला लग गया है।

करीब 3500 की आबादी प्राथमिक उपचार की सुविधा से वंचित है। शासन की योजना के अनुसार केंद्र पर सीएचओ, एएनएम तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती कर मरीजों को घर के पास ही प्राथमिक उपचार 16 प्रकार की जांचें और गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग उपलब्ध कराई जानी थी, लेकिन भवन निर्माण के बाद से ही यह केंद्र स्टाफ के अभाव में बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्या को 14 मार्च को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। विभाग सक्रिय हुआ और 17 मार्च को अस्थायी रूप से कुछ स्टाफ अटैच कर केंद्र की साफ-सफाई कराई गई। एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केंद्र का संचालन भी शुरू हुआ, लेकिन यह व्यवस्था केवल तीन दिन ही चल सकी। 20 मार्च के बाद केंद्र फिर बंद हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि बीमारी होने पर सीएचसी पर जाना पड़ता है। ग्राम प्रधान लक्ष्मी शर्मा ने बताया है कि दो साल से उप स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटका हुआ है। अमर उजाला ने समस्या को उठाया था, लेकिन तीन दिन खुलने के बाद केंद्र फिर से ताले में कैद हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos




एमआर वैक्सीन का कार्य चल रहा है। इसलिए स्टाफ उस कार्य में जुटा है। जल्द ही केंद्र पर स्टाफ की तैनाती कराकर उसको सुचारू कराया जाएगा। - डॉ. कुलदीप राजपुरी, सीएचसी अधीक्षक, चंडौस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed