सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Another accused arrested in BJYM gang war shootout

Aligarh News: भाजयुमो मंत्री योगी का एक और साथी गिरफ्तार, आरोपी यशनंदन को मिली जमानत

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 26 Mar 2026 11:30 AM IST
विज्ञापन
सार

गत 12 जनवरी की रात सारसौल पर एक झगड़े के बाद सीओ द्वितीय की अगुवाई में पुलिस ने सूतमिल क्षेत्र के दो होटलों पर छापा मारा था। वहां से कई महिलाओं व पुरुषों को गिरफ्तार कर काफी कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद किया था। होटल संचालक भाजयुमो मंत्री योगेंद्र उर्फ योगी व गोविंदा उर्फ विकास आदि के नाम उजागर किए थे, लेकिन दोनों भागे हुए थे।

Another accused arrested in BJYM gang war shootout
पकड़ा गया आरोपी गोविंदा - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ में भाजयुमो के दो गुटों में गैंगवार के बाद पुलिस इन दोनों गुटों के फरार आरोपियों और अवैध धंधों से जुड़े मामलों में शामिल आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। 25 मार्च को पुलिस ने बन्नादेवी के वेश्यावृत्ति से जुड़े मामले में आरोपी भाजयुमो मंत्री योगेंद्र उर्फ योगी के साथी गोविंदा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भाजयुमो की गैंगवार से जुड़े दोनों गुटों के कुछ और अन्य आरोपियों के नाम सामने आ गए हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

Trending Videos


गत 12 जनवरी की रात सारसौल पर एक झगड़े के बाद सीओ द्वितीय की अगुवाई में पुलिस ने सूतमिल क्षेत्र के दो होटलों पर छापा मारा था। वहां से कई महिलाओं व पुरुषों को गिरफ्तार कर काफी कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद किया था। बाद में खुद सीओ की ओर से वेश्यावृत्ति आदि धाराओं में थाना बन्नादेवी में रिपोर्ट कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में होटल संचालक भाजयुमो मंत्री योगेंद्र उर्फ योगी व गोविंदा उर्फ विकास आदि के नाम उजागर किए थे, लेकिन दोनों भागे हुए थे। मौके से पकड़े गए लोगों को जेल भेज दिया था। योगेंद्र योगी को पुलिस सराय हकीम कांड में जेल भेज चुकी है, उस पर वेश्यावृत्ति के आरोप का मामला भी तामील करा दिया है। विवेचक सीओ क्राइम सर्जना सिंह के अनुसार जनवरी के वेश्यावृत्ति मामले में वांछित गोविंदा को बुधवार को जेल भेजा गया है। योगी पर भी यह अपराध तामील करा दिया है।

हमजा पर भी तामील कराया फायरिंग का अपराध
बन्नादेवी पुलिस ने सिविल लाइंस में दो दिन पूर्व पकड़े गए एएमयू में फायरिंग के आरोपी एएमयू छात्र हमजा पर भी बुधवार को सराय हकीम कांड का अपराध तामील करा दिया है। सीओ बन्नादेवी धनंजय के अनुसार एएमयू छात्र हमजा सिविल लाइंस पुलिस ने दो दिन पहले जेल भेजा था। उसे न्यायालय में तलब कराया बुधवार को सराय हकीम फायरिंग का मामला तामील करा दिया गया है।

इस मामले में हमारी टीमें फरार आरोपियों के साथ-साथ अवैध धंधों से जुड़े लोगों की धरपकड़ में जुटी हैं। कई नाम सामने आ गए हैं, जो फरार चल रहे हैं। कुछ के सोशल मीडिया एकाउंट तक बंद हैं। इन सभी की तलाश में टीमें लगी हैं। एक-एक कर लोगों को जेल भेजा जा रहा है। इसी प्रयास में गोविंदा को जेल भेजा गया है।-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी


राकेश सहाय पर हमले में यशनंदन को मिली जमानत
सराय हकीम कांड में जेल गए यशनंदन गुप्ता पर मैरिस रोड पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महामंत्री राकेश सहाय पर हुए हमले का भी आरोप था। बन्नादेवी से जेल भेजे गए यशनंदन सहित राकेश सहाय पर हमले के सभी आरोपियों को सिविल लाइंस पुलिस ने न्यायालय में तलब कराकर यह अपराध भी तामील कराया था। यशनंदन के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से तर्क रखा गया कि रिपोर्टकर्ता को कोई चोट साबित नहीं है। इसलिए जमानत का आधार है। एडीजे विशेष एससीएसटी न्यायालय ने यशनंदन की जमानत अर्जी मंजूर कर ली गई है। इस मामले में अन्य आरोपी भी है। सराय हकीम कांड में यशनंदन सहित तीन आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 30 अप्रैल तारीख नियत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed