सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Anvita and Pranav won gold medals in district level Taekwondo

Aligarh News: जिला स्तरीय ताइक्वांडो में अन्विता और प्रणव ने जीते स्वर्ण पदक

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Anvita and Pranav won gold medals in district level Taekwondo
धर्मपुर कोर्टयार्ड में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में एक-दूसरे को कि​क मारते प्रतिभागी। - फोटो : samvad
विज्ञापन
जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्योरगी एवं पुमसे दोनों स्पर्धाओं में विभिन्न आयु वर्ग के 125 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सब जूनियर बालिका एकल वर्ग में अन्विता स्वामी व बालक वर्ग में प्रणव जैन ने स्वर्ण पदक जीते।
Trending Videos



पुमसे प्रतियोगिता के सब जूनियर बालिका एकल वर्ग में अन्विता स्वामी ने स्वर्ण तथा मृणालिनी ने रजत पदक प्राप्त किया। सब जूनियर बालक एकल वर्ग में प्रणव जैन ने स्वर्ण, अमोघ शर्मा और प्रिंस गौर ने रजत पदक हासिल किए। टीम स्पर्धा में बालक वर्ग में शौर्यांस, ध्रुव भारद्वाज व रियांश तथा बालिका वर्ग में नितारा राठी, आध्या ठाकुर व अराध्या नाइक की टीम ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैडेट वर्ग के बालिका एकल में काव्या सिंह तथा युगल में भावना वर्मा व श्रीश बंसल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। बालक वर्ग में काव्यांश शर्मा ने स्वर्ण व देवांश शर्मा ने रजत पदक जीते। जूनियर युगल में ऋषभ व तेजस्विनी तथा बालक एकल में भव्य सिंह ने स्वर्ण व धैर्य ने रजत पदक जीते। सीनियर वर्ग बालिका एकल में तनीषा जादौन ने स्वर्ण व राधिका उपाध्याय ने रजत पदक जीते। बालक एकल में आकाश भारद्वाज व युगल में यश वर्मा व मान्या शर्मा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए।


क्योरगी प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में पार्थ विश्वकर्मा, शौर्य प्रताप सिंह, मेहुल चौधरी, द्रोह भारद्वाज, अर्पण चौधरी, हर्ष चौधरी व प्रिंस गौर ने स्वर्ण पदक जीते। कैडेट पुरुष वर्ग में देवांश शर्मा, श्रीश बंसल, अब्दुल फरहान, ध्रुव पारखी, साम्यक व सैफुल्लाह ने स्वर्ण पदक हासिल किए। जूनियर बालक वर्ग में ऋषभ, अनुज चौधरी व यशवंत चौहान ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि मोहम्मद हसनैन, आयुष इंडोलिया व तुषार सारस्वत ने रजत पदक प्राप्त किए।
बालिका सब जूनियर वर्ग में रित्विका फौजदार, अन्विता स्वामी व गार्गी सारस्वत ने स्वर्ण पदक हासिल किए। वंशिका शर्मा, ध्रुविका सिंह व मानुषी तेवतिया ने रजत पदक जीते। कैडेट बालिका 33 किलो.भार-वर्ग में परिधि चौहान ने स्वर्ण पदक व अविका शर्मा ने रजत पदक हासिल किए। 37 किलो भार-वर्ग में योग्यता सिंह ने स्वर्ण व दिव्या सिंह ने रजत पदक जीते।


44 किलो भार-वर्ग में आस्था शर्मा ने स्वर्ण, हफसा खान ने रजत पदक जीते। 47 किलो भार-वर्ग में श्रेया यादव ने स्वर्ण व ओजस्वी पटेल ने रजत पदक हासिल किए। 51 किलो भार-वर्ग में भावना वर्मा ने स्वर्ण, शिवानी ने रजत पदक, 59 किलो भार-वर्ग में ख्याति ने स्वर्ण, दिव्यांशी ने रजत, 51 किलो भार-वर्ग में अनुष्का यादव ने स्वर्ण और निहारिका सिंह ने रजत पदक हासिल किया।


प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्या नीलम शर्मा ने किया। विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। आयोजक शालिनी चौहान ने बताया कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। निर्णायक मंडल में राजीव चौहान, सुनील कुमार सनी, पियूष गौड़, मोनिका गुप्ता, आकाश, कार्तिक, प्रतीक और परवेज दिलानी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed