{"_id":"6a758ebed998310c0f0c987f","slug":"auto-tramples-children-outside-st-fidelis-school-aligarh-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Accident: सेंट फिदेलिस स्कूल के बाहर बच्चों को ऑटो ने रौंदा, सात बच्चे और स्कूली वैन चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Accident: सेंट फिदेलिस स्कूल के बाहर बच्चों को ऑटो ने रौंदा, सात बच्चे और स्कूली वैन चालक घायल
Fri, 07 Aug 2026 01:23 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:23 PM IST
सार
स्कूल के बाहर बच्चे खड़े थे कि तभी एक अनियंत्रित ऑटो ने उनमें टक्कर मार दी। हादसे में सात बच्चे और एक वैन चालक घायल हो गए। ऑटो चालक को पकड़ लिया गया। घायलों को दीनदयाल अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
ऑटो की टक्कर से बच्चे घायल
- फोटो : एआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के क्वार्सी थाना इलाके में सेंट फिदेलिस स्कूल के बाहर एक अनियंत्रित ऑटो ने खड़े बच्चों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में सात बच्चे और एक स्कूली वैन चालक घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल दीनदयाल अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस मौके पर करीब एक घंटे देरी से पहुंची। उन्होंने यह भी कहा कि मौके पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मी ने सूचना देने में लापरवाही बरती। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने ऑटो चालक को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन