सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bharat Singh of Khedia won three medals at the age of 95.

Aligarh News: खेड़िया के भरत सिंह ने 95 की उम्र में जीते तीन पदक

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Bharat Singh of Khedia won three medals at the age of 95.
विज्ञापन
राजस्थान के अजमेर में हुई 7वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप 2026 में तहसील क्षेत्र के गांव खेड़िया बहादुरगढ़ी के 95 वर्षीय भरत सिंह लाला ने दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक प्राप्त किया है। उन्होंने लंबी कूद (लॉन्ग जंप) व ट्रिपल जंप स्पर्धा में स्वर्ण पदक तथा 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
Trending Videos





भरत सिंह की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार इतनी उम्र के किसी खिलाड़ी को इस स्तर पर पदक जीतते देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतियोगिता में भी देशभर से आए अनुभवी और वरिष्ठ खिलाड़ियों के बीच भरत सिंह का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। 95 वर्ष की आयु में भी उनकी शारीरिक फिटनेस, संतुलन और ऊर्जा देखकर खेल प्रेमी दंग रह गए। आयोजकों ने भी उनकी सराहना की। भरत सिंह के चार बेटे हैं, जिनमें से तीन बेटे उच्च व प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत हैं। उन्होंने हमेशा सादगी और अनुशासित जीवनशैली को अपनाए रखा।



गुरु सूरजपाल सैनी ने भी जीते दो पदक
वह इस सफलता के पीछे वह अपने गुरु सूरजपाल सैनी की कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन काे अहम योगदान मानते हैं। सूरजपाल सैनी ने स्वयं भी चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक तथा 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया है। गुरु सूरजपाल सैनी व शिष्य भरत सिंह का उद्योगपति कमल अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, विनय शर्मा, राहुल शर्मा, संदीप शर्मा, नरेंद्र राजपूत, योगेंद्र सिंह, प्रमोद वर्मा आदि खेल प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed