{"_id":"6a555425d48e4afeb000dc18","slug":"bjp-leader-arrested-for-rs-45-lakh-fraud-under-the-pretext-of-securing-a-job-at-amu-aligarh-news-c-2-1-ali1021-1019678-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एएमयू में नौकरी दिलाने के नाम पर 45 लाख रुपये की ठगी में भाजपा नेता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एएमयू में नौकरी दिलाने के नाम पर 45 लाख रुपये की ठगी में भाजपा नेता गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में नौकरी दिलाने के नाम पर 45 लाख रुपये की ठगी में भाजपा नेता सोमवीर सिंह दिवाकर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
सोमवीर सिंह गांव शाहपुर का रहने वाला है और भाजपा के मंडराक मंडल की कार्यकारिणी में सदस्य है। पुलिस के अनुसार थाना मडराक क्षेत्र के गांव अजीतपुर आसना निवासी रोहित कुमार ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें रोहित ने आरोप लगाया था कि सोमवीर ने खुद को एएमयू में बाबू बताया और उसकी एएमयू में नौकरी लगवाने का भरोसा देकर 45 लाख रुपये किस्तों में ले लिए। एक वर्ष बीत गया लेकिन न तो उसकी नौकरी लगवाई और न ही पूरा पैसा वापस किया।
जांच में पता चला कि सोमवीर एएमयू में किसी भी पद पर तैनात नहीं है। पीड़ित ने पुलिस से ऑनलाइन, ऑफलाइन दस्तावेज, ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग, व्हाट्सएप चैट के साथ शिकायत की। इसके बाद 9.13 लाख रुपये वापस किए, बाकी अभी बकाया है।
विज्ञापन
सीओ इगलास कमलेश कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है और बताया कि इस पर इसी तरह के दो अन्य अपराध भी दर्ज हैं। इस अपराध में आरोपी न्यायालय से अग्रिम जमानत ले आया था। विवेचना में सबूत मिलने पर धाराएं बढ़ाई गईं और गिरफ्तारी की गई। अभी विवेचना जारी है।