महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र के जीटी रोड पर पिछले दिनों हुई दो भाजपा नेताओं के बीच फायरिंग की घटना में जेल गए भाजपा नेता लालजी वर्मा भी बुधवार को जेल से रिहा हो गए। विधानसभा चुनाव से ऐन पहले एक संपत्ति विवाद को लेकर भाजपा नेता लालजी वर्मा व पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रताप सिंह पिंका ठाकुर के बीच फायरिंग की घटना हुई थी।
दोनों ओर से लोग जख्मी हुए थे। पिंका की हालत नाजुक होने पर उन्हें दिल्ली ले जाया गया। इधर, पुलिस ने दोनों ओर से मुकदमे दर्ज किए। पिंका की ओर से दर्ज मुकदमे में लालजी वर्मा, उनके बेटे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र वर्मा, राजीव आदि को जेल भेजा था। पिछले दिनों नरेंद्र व एक अन्य रिहा हुए थे। अब हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर लालजी वर्मा की बुधवार को रिहाई हो गई। अभी राजीव की रिहाई शेष है। इधर, इनकी ओर से दर्ज मुकदमे में पिछले माह पुलिस ने पिंका के खिलाफ कुर्की नोटिस चस्पा किया था। मगर पिंका अभी तक फरार है।