फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teenage girl dies after being bitten by a snake

सांप ने डसीं खुशियां: कमरे का गेट खोलते ही सांप ने डसा, अस्पताल के बाद ले गए बायगीरों के पास, किशोरी की मौत

Mon, 17 Aug 2026 10:09 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 17 Aug 2026 10:09 PM IST
सार

किशोरी खाना खाने के बाद सोने जा रही थी। कमरे का दरवाजा खोलते ही उसके पास बैठे सांप ने उसे डस लिया। परिजन अस्पताल, फिर बायगीरों के बाद ले गए। किशोरी बच न सकी।

विज्ञापन
Teenage girl dies after being bitten by a snake
मृतक रिया - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में गोरई क्षेत्र अंतर्गत श्यामगढ़ी (बकला) गांव में रविवार रात कमरे का गेट खोलते ही सर्प के डसने से नौ वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। खाना खाने के बाद रिया सोने जा रही थी, तभी गेट के पास बैठे सर्प ने उसे डस लिया। परिजन उसे अस्पताल और बाद में बायगीरों के पास ले गए, लेकिन कोई राहत नहीं मिली।

विज्ञापन


गांव निवासी हरेंद्र सिंह ने बताया है कि बेटी की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो उनकी नजर सर्प पर पड़ी। परिजन आनन-फानन में रिया को उपचार के लिए वृंदावन स्थित अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद परिजन किशोरी को बायगीरों के पास भी लेकर पहुंचे, लेकिन वहां भी कोई राहत नहीं मिली। हरेंद्र सिंह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। रिया चार भाई-बहनों में एक थी। बेटी की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed