सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP State General Secretary Dharampal Singh in Aligarh

Aligarh: भाजपा प्रदेश महामंत्री धर्मपाल 2027 के चुनाव पर बोले-बंगाल निपटा, अब यूपी की बारी, करो तैयारी

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 04 May 2026 12:55 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने अलीगढ़ में आगरा रोड के एक होटल में भाजपा ब्रज क्षेत्र के 19 जनपदों के मंडल प्रभारी व प्रवासी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पश्चिम बंगाल के बाद यूपी के चुनाव में लगने की कही।

BJP State General Secretary Dharampal Singh in Aligarh
भाजपा की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल चुनाव निपट चुका है। अब हमारा व संगठन का पूरा फोकस उत्तर प्रदेश के 2027 के प्रस्तावित चुनाव पर है। इसलिए हमें अपनी जड़ें मजबूत करने के इरादे से बूथ संगठन संरचना हर हाल में 12 मई तक पूरी कर लेनी है। इसके बाद मंडल से लेकर बूथ स्तर तक जून से चुनाव तैयारियों संबंधी कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। ताकि प्रदेश में फिर से सरकार वापसी के लिए हम मजबूती से चुनाव मैदान में उतरें। यह बातें रविवार को यहां भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहीं। वे यहां आगरा रोड के एक होटल में भाजपा ब्रज क्षेत्र के 19 जनपदों के मंडल प्रभारी व प्रवासी पदाधिकारियों को संबाेधित कर रहे थे। 

Trending Videos


अलीगढ़-आगरा व बरेली कमिश्नरी से आने वाले सभी 19 जनपदों के 400 से अधिक पदाधिकारी इस बैठक में शामिल हुए। जिसमें बताया गया कि हमें हर हाल में 12 मई तक बूथ संगठन संरचना बनाकर अध्यक्ष सहित 11 सदस्यों की कमेटी बना लेनी है। इसके लिए चाहे मंडल प्रभारी व प्रवासियों को एक-एक बूथ पर जाना क्यों न पड़े। इस संगठन को खड़ा करने में किसी तरह का फर्जीवाड़ा या लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। प्रदेश व राष्ट्र स्तर से इस बूथ कमेटी की फोन पर किसी भी समय जांच शुरू की जाएगी। अगर बूथ पदाधिकारी ने नंबर पर सही जवाब नहीं दिया तो उसे गड़बड़ माना जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक माह मंडल पर एक बैठक बेहद जरूरी है। संगठन स्तर से जून से चुनाव संबंधी कार्यक्रम मंडल व बूथ तक के लिए जारी किए जाएंगे। उनमें रुचि लेकर काम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता का आधार है और इसके लिए सभी को समर्पण भाव से कार्य करना होगा। बता दें कि मंडल प्रभारी व प्रवासियों की जिम्मेदारी जिला स्तरीय पदाधिकारी संभाल रहे हैं। इसके बाद उन्होंने जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों से मंडल कमेटियों को लेकर बात की। जहां अभी नहीं बनी हैं, उन्हें तत्काल बनवाने पर जोर दिया।

इसके अलावा बैठक को क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज, दिनेश शर्मा, मोहित बेनीवाल, क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा, संतोष सिंह, अशोक कटारिया ने भी संबोधित किया। अंत में बैठक के मेजबान रहे जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला व महामंत्री शिवनारायण शर्मा ने सभी का आभार जताते हुए अतिथियों को सम्मानित किया। बैठक में महानगर अध्यक्ष इंजी.राजीव शर्मा, वीरेन्द्र, ठा. शल्यराज सिंह, मुकेश सिंह, गौरव शर्मा, अवध बघेल आदि मौजूद रहे।

जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
इस बैठक में शामिल होने आए प्रदेश महामंत्री संगठन का जिले में आने पर जनप्रतिनिधियों व तमाम भाजपाइयों ने स्वागत किया। बैठक के बाद वे मेयर प्रशांत सिंघल के यहां आयोजित त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर लौट गए।

इन 19 जिलों से आए पदाधिकारी
अलीगढ़ जिला-महानगर, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा जिला-महानगर, फिरोजाबाद जिला-महानगर, मैनपुरी, मथुरा जिला-महानगर, बरेली जिला-महानगर, आंवला, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर जिला-महानगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed