सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Block Education Officer dies of heart attack

Aligarh News: ऑफिस में कुर्सी से उठते ही जमीन पर गिरे, हार्ट अटैक से खंड शिक्षा अधिकारी का निधन

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 13 Apr 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
सार

खंड शिक्षा अधिकारी अपने कार्यालय में काम कर रहे थे। जैसे ही वह कुर्सी से उठे जमीन पर गिर पड़े। मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की। उन्हें मलखान सिंह जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका ।

Block Education Officer dies of heart attack
मृतक खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ नगर क्षेत्र में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार का 13 अप्रैल को दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। वह बागपत के रहने वाले थे।  

Trending Videos


बताया जा रहा है कि वह दोपहर करीब 3:30 बजे अपने कार्यालय में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कुर्सी से उठते ही वह गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी स्थिति गंभीर हो चुकी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें मलखान सिंह जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका । सतीश कुमार मूल रूप से बागपत जिले के निवासी थे। उनके अचानक निधन की खबर से शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed