सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   bride riding a camel

Surprise: न दूल्हे को पता, न दुल्हन को, ऊंट पर सवार होकर मिताली ने दी सरप्राइज एंट्री, देखते रहे गए सब

चमन शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 27 Feb 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
सार

ऊंट पर सवार होकर दुल्हन मिताली ने जैसे ही वरमाला के लिए सरप्राइज एंट्री की वहां लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिए। वीडियो बनाकर लोगों ने उस पल को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया।

bride riding a camel
ऊंट पर सवार होकर वरमाला के लिए जाती दुल्हन मिताली - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

शादी के लिए ब्यूटी पार्लर में तैयार होकर दुल्हन जैसे ही मैरिज हॉल पर पहुंची तो उसे एक ऊंट खड़ा दिखा। उसे देखकर दुल्हन ने अपने भाई से पूछा क्या दुल्हा इस ऊंट पर सवार होकर जाएगा। इस पर भाई ने कहा कि इस पर सवार होकर तुम वरमाला के लिए जाओगी। यह सुनकर दुल्हन अचंभित रह गई और बोली भाई, आपने सरप्राइज गिफ्ट दिया है, जो मेरी शादी को यादगार बना देगा।

Trending Videos


दुल्हन ने वरमाला के लिए जैसे ही ऊंट पर सवार होकर मैरिज हॉल में एंट्री की, दूल्हे के साथ सभी घराती-बराती देखते रह गए। दुल्हन राजस्थानी शाही अंदाज में ऊंट पर सवार होकर स्टेज तक गई। ऊंट से उतरकर दुल्हन ने वरमाला दूल्हे के गले में डाल दी। ऊंट पर दुल्हन की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिताली संग लकी की शादी
शहर के मामू भांजा निवासी ज्योति प्रसाद सैनी की पांच बेटियों में सबसे छोटी बेटी मिताली की शादी रमेश विहार निवासी लकी सैनी से 14 फरवरी को रामघाट रोड स्थित मदन पैलेस में थी। घराती-बराती सभी वहां पहुंच चुके थे। दूल्हा स्टेज पर पहुंच दुल्हन के आने का इंतजार कर रहा था। मैरिज होम के पीछे के गेट से राजस्थानी अंदाज में सजा एक ऊंट और उस पर बैठी दुल्हन मिताली शाही अंदाज में सवार होकर वरमाला के लिए स्टेज की ओर आई। ऊंट की कमान उनके मौसेरे भाई सचिन सैनी ने संभाल रखा था। ऊंट पर दुल्हन की ग्रांड एंट्री देखकर दूल्हा, घराती-बराती सभी देखते ही रह गए। स्टेज के पास पहुंचकर मिताली ऊंट से उतरी। दूल्हा लकी दुल्हन का हाथ पकड़कर स्टेज पर ले गए, वहां पर वरमाला की रस्म अदा की गई।

ऊंट पर सवार दुल्हनिया का वीडियो हुआ वायरल
ऊंट पर सवार होकर दुल्हन मिताली ने जैसे ही वरमाला के लिए सरप्राइज एंट्री की वहां लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिए। वीडियो बनाकर लोगों ने उस पल को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया।


दुल्हन के भाई ने की थी क्रिएटिव एंट्री की प्लानिंग
मिताली के मौसेरे भाई सचिन सैनी ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि शादी में एंट्री को लेकर कुछ अलग करने के उद्देश्य से गूगल पर दुल्हन की अलग एंट्री को लेकर सर्च किया। वरमाला के लिए ऊंट पर दुल्हन की एंट्री कराने का निश्चय किया। राजस्थान में एक दोस्त से ऊंट के बारे में बात की। हजारों रुपये में ऊंट को बुक कर सचिन सैनी ने राजस्थानी अंदाज में सजवाया। उन्होंने बताया कि ऊंट से एंट्री की प्लानिंग की न तो दुल्हन को जानकारी दी और न ही परिवार में किसी सदस्य को। सभी ने अचानक मैरिज होम में ही ऊंट पर दुल्हनिया को देखा।

ऐसा लगा कि राजकुमारी ऊंट पर अपने राजकुमार को लेने चली
दुल्हन मिताली ने बताया कि मेरे भाई ने ऊंट पर वरमाला के लिए एंट्री कराकर मुझे सरप्राइज गिफ्ट दिया। ऊंट पर बैठ कर मुझे ऐसा लग रहा थी कि कोई राजकुमारी अपने राजकुमार को लेने चली हो। वहीं दूल्हा लकी सैनी ने बताया कि ऊंट पर मिताली को देखकर अचंभित हो गया। वह राजस्थानी शाही अंदाज में स्टेज तक आई।

मिताली के पिता ज्योति प्रसाद ने बताया कि बेटे सचिन ने किसी को भी घर में नहीं बताया कि वरमाला के लिए ऊंट पर एंट्री होगी। बेटी मिताली ऊंट पर राजकुमारी की तरह लग रही थी। अलीगढ़ में कई शादियां देखीं, पर कभी ऐसा नहीं देखा। मिताली की मां शशि सैनी की आंखों में वह पल यादकर खुशी के आंसू छलक उठे, वह बोलीं कि मेरे बेटे ने अपनी बहन के लिए ऐसा तोहफा दिया, जिसके लिए उसकी जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है। मदन पैलेस के स्वामी मदन पाल सिंह ने बताया कि मैरिज होम पिछले 14 साल से चल रहा है, पर 14 फरवरी को दुल्हन की ऊंट पर एंट्री अलग थी, ऐसा पहले कभी कहीं नहीं देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed