{"_id":"6a78f16820771aa98d0c2944","slug":"census-of-state-bird-sarus-completed-numbers-rose-by-nine-percent-in-six-months-aligarh-news-c-2-gur1004-1039772-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: राजकीय पक्षी सारस की गिनती पूरी.. छह महीने में नौ फीसदी बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: राजकीय पक्षी सारस की गिनती पूरी.. छह महीने में नौ फीसदी बढ़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में राज्य पक्षी सारस (इंडियन क्रेन) की संख्या लगातार बढ़ रही है। दिसंबर 2025 में हुई शीतकालीन गणना में लगभग 177 सारस थे, हाल ही में हुई ग्रीष्मकालीन गिनती में कुल 192 मिले हैं। बीते छह महीने में लगभग 15 पक्षी और बढ़े हैं, यह वृद्धि तकरीबन नौ फीसदी है।
अलीगढ़ के रेंजर गौरव सिंह ने बताया कि रामसर साइट शेखाझील, आसपास के सैकड़ों पोखरों, तालाबों और खेतों में बेहतरीन प्राकृतिक आवास और भोजन मिलने से इनका कुनबा बढ़ रहा है। मादा पक्षी ने जुलाई में अंडे दिए हैं। अब इनके बच्चों से संख्या और बढ़ेगी। शीतकालीन गणना तक यह संख्या 200 के पार पहुंच जाएगी।
पूरे प्रदेश में सारस की ग्रीष्मकालीन गिनती जून में एक साथ शुरू की गई थी, जुलाई के आखिरी में पूरी हुई। यह गणना वनकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से की गई। राज्य पक्षी की गणना पूरे प्रदेश में दो बार होती है। पहली ग्रीष्मकालीन और दूसरी शीतकालीन।