फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Led by Parvez, the players won five medals in South Korea

Aligarh News: परवेज की अगुवाई में खिलाड़ियों ने दक्षिण कोरिया में जीते पांच पदक

Mon, 10 Aug 2026 02:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Led by Parvez, the players won five medals in South Korea
पदक के साथ विजेता खिलाड़ी। स्रोत : स्वयं
अलीगढ़ के ग्रैंड मास्टर परवेज खान की अगुवाई में खिलाड़ियों ने दक्षिण कोरिया में वर्ल्ड ओलंपिक ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन



कोरियन कॉम्बैट मार्शल आर्ट्स एकेडमी ट्रस्ट मुंबई के प्रबंध निदेशक और टीम इंडिया के हेड कोच ग्रैंड मास्टर परवेज खान के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने उस देश में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जहां से ताइक्वांडो मार्शल आर्ट की शुरुआत मानी जाती है।
विज्ञापन



जूनियर वर्ग में तोशिको काजी ने सात वर्ष से कम आयु वर्ग में एक स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया। कनिका ने सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। अवियांश दीप्ति दीपक चौधरी ने सात वर्ष से कम आयु वर्ग में एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रैंड मास्टर परवेज खान ने इस सफलता का श्रेय कोच राज कुमार साहनी, विशाल कुमार, ललित कुमार, पंकज मंडल और तृप्ति मेहता को दिया। बॉलीवुड कलाकार रजा मुराद, अमर उपाध्याय, मुश्ताक खान, मुकेश खन्ना ने टीम की उपलब्धि पर बधाई दी। यह चैंपियनशिप 25 और 26 जुलाई को इंचियोन सिटी सियोल दक्षिण कोरिया में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed