{"_id":"69ef375e037b0aae010bbcaa","slug":"cheating-and-blackmailing-in-the-name-of-marriage-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शादी के नाम पर ठगी और ब्लैकमेल, महिला सहित 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शादी के नाम पर ठगी और ब्लैकमेल, महिला सहित 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 27 Apr 2026 03:46 PM IST
विज्ञापन
सार
रिजु सक्सेना की सोनी वर्मा के साथ शादी हुई थी, लेकिन महज चार- पांच दिन बाद ही पत्नी अपने परिजनों के साथ घर छोड़कर चली गई। इसके बाद न तो वह लौटी और न ही साथ रहने को तैयार हुई।
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
एक युवक ने शादी के नाम पर ठगी और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए एक महिला सहित 11 लोगों के खिलाफ थाना सासनीगेट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार यह पूरा गिरोह है, जिस पर पहले से कई थानों में रिपोर्ट दर्ज हैं।
Trending Videos
थाना सासनीगेट के जयगंज निवासी रिजु सक्सेना के अनुसार अक्तूबर 2025 में उसकी कीर्तिनगर, लोनी बार्डर, गाजियाबाद की सोनी वर्मा के साथ शादी हुई थी, लेकिन महज चार- पांच दिन बाद ही पत्नी अपने परिजनों के साथ घर छोड़कर चली गई। इसके बाद न तो वह लौटी और न ही साथ रहने को तैयार हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा कि मोबाइल पर कॉल करने पर उसकी पत्नी गालियां और झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी देती है। बताया कि मोबाइल पर बातचीत की रिकॉर्डिंग उसके पास मौजूद है। आरोप लगाया कि यह एक संगठित गिरोह है जो शादी का झांसा देकर लोगों को फंसाता है। बाद में अश्लील वीडियो और झूठे आरोपों का भय पैदा कर रुपये वसूलता है। तहरीर में बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ पहले भी अलीगढ़ के थाना सिविल लाइंस, क्वार्सी समेत कई अन्य थानों में पहले से रिपोर्ट दर्ज हैं, इसमें दूसरे जिलों में भी छेड़खानी, आईटी एक्ट और लाखों रुपये की ठगी से जुड़े मामले शामिल हैं।
सीओ प्रथम नरेंद्र कुमार के अनुसार पीड़ित की तहरीर पर उसकी पत्नी सोनी वर्मा सहित कथित सहयोगी काैशलेंद्र, विनोद कुमार, विशंभर, संगीता, राजकुमार, बब्बू तोमर, चमन, प्रकाश, सतीश, पूनम भारद्वाज समेत 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कमेंट
कमेंट X