सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Medical Road, the hub of fake medicines

Aligarh News: नकली दवा का हब बन रहा मेडिकल रोड, नकली एंटीबायोटिक बेचने वाला गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 27 Apr 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
सार

मेडिकल कॉलेज के बाहर जकरिया मार्केट की 38 नंबर दुकान जेएल फार्मेसी की तलाशी ली गई थी। यहां नकली एंटीबायोटिक इंजेक्शन व उस पर लगाने के रेपर मिले थे।

Medical Road, the hub of fake medicines
दवाएं - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ में जेएन मेडिकल कॉलेज के बाहर जकरिया मार्केट की 38 नंबर दुकान जेएल फार्मेसी पर नामी कंपनी के नकली एंटीबायोटिक इंजेक्शन बेचने के मामले में एक आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पुलिस व औषधि विभाग के अनुसार जांच में उजागर हो रहा है कि मेडिकल रोड नकली दवा सिंडिकेट का हब बनता जा रहा है। इस पर गहराई से जांच शुरू की गई है ताकि अन्य आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

Trending Videos


देश की नामी दवा निर्माता कंपनी एफडीसी की ओर से पुलिस व औषधि विभाग में शिकायत की गई थी कि उनकी कंपनी से निर्मित एंटीबायोटिक इंजेक्शन के नाम पर नकली इंजेक्शन तैयार कर बाजार में बेचे जा रहे हैं। इस शिकायत पर मेडिकल कॉलेज के बाहर जकरिया मार्केट की 38 नंबर दुकान जेएल फार्मेसी की तलाशी ली गई थी। यहां नकली एंटीबायोटिक इंजेक्शन व उस पर लगाने के रेपर मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


औषधि विभाग ने दुकान सील कर संचालक को नोटिस दिया, वहीं कंपनी प्रतिनिधि की तहरीर पर सिविल लाइंस में मेडिकल स्टोर संचालक जावेद उर्फ जिम्मी पर कापी राइट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। इंस्पेक्टर अरुण कुमार के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है।

बाजार में ऐसे दुकानदारों की वजह से दवा व्यापारियों को शर्मसार होना पड़ता है। हमारा संगठन कतई ऐसे दुकानदारों के संग नहीं है। यह सब विभागीय मिलीभगत से होता है। इस मामले में कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ में अन्य जो भी लोग इस तरह के धंधे में लिप्त हैं, उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए।-शैलेंद्र सिंह टिल्लू, अध्यक्ष केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन


अकेला जिम्मी नहीं, और भी इस सिंडिकेट में शामिल
औषधि निरीक्षक दीपक लोधी स्वीकारते हैं कि जिस एंटीबायोटिक को बेचते जिम्मी पकड़ा गया है, यह उसके अकेले का काम नहीं है। इस सिंडिकेट में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं। यह जीवन से खिलवाड़ का मामला है। उन सभी को जांच में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा मेडिकल रोड पर चूंकि पूर्व में भी इस तरह की शिकायतें मिली हैं, इसलिए नकली दवाओं को लेकर इस रोड पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। उसके अनुसार आगे कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed