सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cool breeze and drizzle in the morning

Aligarh News: सुबह ठंडी हवाएं, बूंदाबांदी.. दोपहर में छूटे पसीने

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Cool breeze and drizzle in the morning
बूंदाबांदी होने पर छाता लगाकर जातीं युवतियां। - फोटो : samvad
विज्ञापन
जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम अचानक बदल रहा है। रविवार दोपहर 12 बजे तक बादल छाए रहे। ठंडी हवाएं चलीं और बूंदाबांदी हुई। एक घंटे बाद दोपहर एक बजे से धूप अचानक तेज हो गई, जिससे गर्मी का अहसास हुआ। इसके बाद शाम तक गर्मी बनी रही। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Trending Videos




एएमयू के भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अहमद मुज्तबा ने बताया कि स्थानीय स्तर पर जलवायु परिवर्तन का असर हो रहा है। स्थानीय विक्षोभ बनने से आसपास में हल्की बूंदाबांदी हुई है। कहीं बारिश भी हुई, जिससे अलीगढ़ में भी सुबह मौसम ठंडा रहा, इसके बाद गर्मी हो गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 16 से 18 मार्च के बीच धूप रहेगी, लेकिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 19 से 21 मार्च के बीच हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed