{"_id":"6ade34f3febff33efc0f8c36","slug":"innocent-girl-physical-harassment-after-being-lured-with-toffee-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: टॉफी का लालच देकर मासूम से दुष्कर्म किया, खून से लथपथ मासूम को देखते ही परिजन के उड़े होश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अलीगढ़: टॉफी का लालच देकर मासूम से दुष्कर्म किया, खून से लथपथ मासूम को देखते ही परिजन के उड़े होश
Sun, 25 Oct 2026 10:28 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 25 Oct 2026 10:28 PM IST
सार
खून से लथपथ मासूम रोते हुए अपने घर पहुंची तो परिवार वालों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा है।आरोपी किशोर को तीन घंटे बाद पुलिस ने नीम नदी के पास जंगल से पकड़ लिया।
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
गंगीरी के एक गांव में अपने घर के बाहर खेल रही छह वर्ष की मासूम को टॉफी का लालच देकर 15 वर्षीय किशोर उसे समीप के सरकारी स्कूल के पास ले गया। स्कूल की दीवार के किनारे मासूम के साथ दुष्कर्म कर भाग निकला। घटना रविवार सुबह करीब 11:30 बजे की है।
विज्ञापन
खून से लथपथ मासूम रोते हुए अपने घर पहुंची तो परिवार वालों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा है। वहीं गांव से भागे आरोपी किशोर को तीन घंटे बाद पुलिस ने नीम नदी के पास जंगल से पकड़ लिया।
विज्ञापन
सीओ छर्रा गर्वित सिंह ने बताया कि आरोपी किशोर टॉफी देने का लालच देकर बच्ची को स्कूल के पास ले गया था। घटनास्थल पर टॉफी का रैपर पड़ा मिला है। पीड़िता को इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। आरोपी किशोर भी पुलिस हिरासत में है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन