फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   director inspected Gaushalas

Aligarh News: दो गौशालाओं का निदेशक ने किया निरीक्षण, छाया और भूसे को लेकर दिए निर्देश

Thu, 02 Apr 2026 05:03 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 02 Apr 2026 05:03 PM IST
सार

निदेशक रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को कहा कि सभी गौशालाओं में समुचित छाया के लिए शेड की व्यवस्था रहे। गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

विज्ञापन
director inspected Gaushalas
निदेशक रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र डॉ. राजेंद्र प्रसाद गौशाला का निरीक्षण करते हुए - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

निदेशक रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र डॉ. राजेंद्र प्रसाद अलीगढ़ पहुंचे। उन्होंने मूसेपुर जलाल और दुनाई के गौशालाओं का निरीक्षण किया। वहां पर गौवंश के लिए छाया और भूसे को लेकर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए।

विज्ञापन


निदेशक रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने निरीक्षण के दौरान गौवंश का पूजन कियाय, उन्हें गुड़ खिलाया और माला पहनाई। दुनाई गौशाला में 465 गौवंश मिले, जहां लगभग 300 कुंतल भूसा मिला। वहीं मूसेपुर जलाल गौशाला पर 259 गौवंश के लिए 350 कुंतल भूसा मिला। वहां हरा चारा भी बोया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने  मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को कहा कि सभी गौशालाओं में समुचित छाया के लिए शेड की व्यवस्था रहे। वृक्षारोपण भी कराया जाए।  गेंहू की फसल का निरंतर कटान जारी है ऐसे में अभी से ही भूसे की व्यवस्था कर लें। उन्होंने साफ-सफाई, चारा प्रबंधन एवं पशुओं की देखभाल को संतोषजनक बताया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed