फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh murder Husband arrested for disposing of wife lover body

UP: महिला ने नए प्रेमी संग की पहले लवर की हत्या, घर में रखी लाश; फिर पति और प्रेमी ने शव यहां लगाया ठिकाने

Sun, 16 Aug 2026 01:00 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 16 Aug 2026 01:00 PM IST
सार

अलीगढ़ में पत्नी के पहले प्रेमी के शव को ठिकाने लगाने वाला पति गिरफ्तार हो गया है। महिला ने 30 अप्रैल को अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर पहले प्रेमी की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद महिला ने पति और प्रेमी से लाश को नहर में फिंकवा दिया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Aligarh murder Husband arrested for disposing of wife lover body
aligarh murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अलीगढ़ के हरदुआगंज के खैर के गांव सहरोई निवासी अमित हत्याकांड में पुलिस ने जवां क्षेत्र के संजू को गिरफ्तार किया है। संजू पर अमित के शव को गंग नहर में फेंकने का आरोप है। इस मामले में संजू की पत्नी कल्पना और उसके दूसरे प्रेमी लोकेश को अमित की हत्या के आरोप में पहले ही जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने संजू को थाना हरदुआगंज क्षेत्र से पकड़ा और जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसएचओ हरिभान सिंह ने बताया कि सहरोई गांव निवासी अमित की जवां क्षेत्र के गांव रामपुर में ननिहाल थी। यहीं उसकी कल्पना नामक महिला से कई साल पहले प्रेम संबंध हो गए थे। कल्पना का पति संजू रेलवे में वेंडर का काम करता था। 
विज्ञापन


कुछ समय पहले कल्पना की बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ के गांव महाराजपुर निवासी लोकेश से दोस्ती हो गई। इसकी भनक लगने पर अमित और कल्पना के बीच अनबन शुरू हो गई थी। अमित का कल्पना के दूसरे प्रेमी लोकेश से फोन पर विवाद भी हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने परिवार से झगड़कर अमित 30 अप्रैल, 2026 को घर से निकला था। उसने कल्पना को बताया कि वह उसके पास आ रहा है। देर रात घर पहुंचे अमित की कल्पना और उसके दूसरे प्रेमी लोकेश ने मिलकर हत्या कर दी।

 

शव ठिकाने लगाने की साजिश
हत्या के बाद अगले दिन शव को घर में ही छिपाकर रखा गया। रात में लोकेश ने कल्पना के पति संजू की मदद ली। संजू और लोकेश ने मिलकर शव को बाइक से ले जाकर ठिकाने लगाने की योजना बनाई। उन्होंने शव को कासिमपुर स्थित अपर गंग नहर में फेंक दिया था। इसके बाद हरदुआगंज क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर माछुआ के पास नहर से शव बरामद हुआ था।

 

प्रेम संबंधों का जाल
अमित और कल्पना के बीच कई वर्षों से प्रेम संबंध थे। कल्पना का पति संजू रेलवे में वेंडर का काम करता था। कल्पना की दोस्ती बाद में लोकेश से हो गई थी। इस नए संबंध के कारण अमित और कल्पना के रिश्ते में दरार आ गई। लोकेश से अमित का फोन पर विवाद भी हुआ था, जो हत्या का एक कारण बना।
 

आरोपी संजू की गिरफ्तारी
पुलिस टीम एक पखवाड़े से आरोपी वेंडर संजू की तलाश कर रही थी। एसएचओ हरिभान सिंह के अनुसार, पुलिस ने ट्रेनों में उसकी खोजबीन की थी। जैसे ही आरोपी संजू गांव लौटा, पुलिस ने उसे थाना क्षेत्र में ही दबोच लिया। संजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed