{"_id":"6a81656dc979093d47048d78","slug":"uproar-over-carrying-a-bullet-without-a-number-plate-at-the-fair-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मेले में बिना नंबर प्लेट की बुलेट ले जाने पर हंगामा, पुलिस से बदतमीजी करने वाला युवक छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मेले में बिना नंबर प्लेट की बुलेट ले जाने पर हंगामा, पुलिस से बदतमीजी करने वाला युवक छोड़ा
Sun, 16 Aug 2026 12:54 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 16 Aug 2026 12:54 PM IST
सार
जांच में पता चला कि आरोपी युवक के पिता सरकारी अधिवक्ता हैं। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने अधिवक्ता पिता से बातचीत की और युवक द्वारा पुलिसकर्मियों से की गई बदतमीजी से अवगत कराया।
विज्ञापन
बिना नंबर प्लेट की बुलेट के साथ युवक
- फोटो : एआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के अचल ताल पर इन दिनों हरियाली तीज को लेकर मेला लगा हुआ है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान पुलिस को एक बिना नंबर प्लेट की बुलेट बाइक ले जा रहे युवक को रोकना भारी पड़ गया। पुलिस द्वारा रोके जाने और नंबर प्लेट के संबंध में पूछताछ किए जाने पर युवक आग बबूला हो गया और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करने लगा। युवक बार-बार खुद को न्यायिक अधिकारी से जुड़ा बताकर रौब गांठने और धमकी देने लगा।
विज्ञापन
हंगामा बढ़ता देख मामले की जानकारी इंस्पेक्टर विजय सिंह को दी गई, जो तुरंत मौके पर पहुंच गए। जांच में पता चला कि आरोपी युवक के पिता सरकारी अधिवक्ता हैं। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने अधिवक्ता पिता से बातचीत की और युवक द्वारा पुलिसकर्मियों से की गई बदतमीजी से अवगत कराया। बाद में अधिवक्ता के हस्तक्षेप और बातचीत के बाद पुलिस ने बुलेट बाइक को छोड़ दिया।
विज्ञापन
एक अन्य घटना थाना गांधीपार्क क्षेत्र के अंतर्गत कंपनीबाग की है, जहां पूजा करने के दौरान दो पक्षों के बीच कहासुनी और उसके बाद मारपीट की सूचना मिली। स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। सीओ धनंजय कुमार ने बताया कि दो गांधी पार्क क्षेत्र में पूजा करने के लेकर दो व्यक्तियों में मारपीट हुई थी। पड़ित पक्ष की तहरीर पर इस मामले में केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन