सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dispute Erupts After Car Stopped During Patrol on Barauli-Saungra Road in Jawan

Aligarh: जवां में पुलिस से बदसुलूकी, दिल्ली के पांच युवक गिरफ्तार, अचानक कार में लगी आग

संवाद न्यूज एजेंसी, जवां। Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 24 Apr 2026 03:16 PM IST
विज्ञापन
सार

बरौली-सौंगरा रोड पर गश्त के दौरान कार रोकने पर विवाद होने के बाद दिल्ली के पांच युवकों ने पुलिस कर्मियों से बदसुलूकी की और साथियों को बुला लिया। कार में अचानक आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर राख हो गई।

Dispute Erupts After Car Stopped During Patrol on Barauli-Saungra Road in Jawan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरौली-सौंगरा रोड पर बुधवार रात पुलिस ने गश्त के दौरान कार सवार दिल्ली के पांच लोगों को पुलिस के साथ बदसुलूकी करने के आरोप में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस कर्मियों से नोकझोंक के दौरान कार में आग लग गई और धू-धूकर जलकर राख हो गई।

Trending Videos


थाना प्रभारी जवां धीरज यादव ने बताया कि रात्रि करीब 10:00 बजे उप निरीक्षक रामवीर सिंह और हेड कांस्टेबल अर्जुन कुमार बरौली-सौंगरा रोड पर गश्त के दौरान वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इतने में ही अलीगढ़ की ओर से एक कार आती दिखाई दी, जिसे रोकने का प्रयास किया तो चालक कार को बैक कर भागने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पीछा कर कार को गांव माधौगढ़ के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया। कार सवारों को बाहर निकलने के लिए कहा तो उन्होंने फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। इसी दौरान कार के धुरे में अचानक आग लग गई। कार सवार पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलौज करने लगे। टीम ने अमरौली तथा सीडीएफ चौकी पर फोन कर पुलिस फोर्स को बुलवा लिया। साथ ही दमकल को बुलवाया गया, जिसने कार आग पर काबू पाया लेकिन कार पूरी तरह से जल गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अपने नाम तौसीफ पुत्र अंजुम परवेज, जुनैद पुत्र शकील, आतिफ पुत्र इम्तियाज, मिराज पुत्र इसरार अहमद, समीर पुत्र नजरुल निवासीगण रशीद मार्केट, कृष्णानगर दिल्ली बताए। सभी आरोपियों को पुलिस के साथ बदसुलूकी और मजामत करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा अज्ञात साथियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
वर्जन

पुलिस को देखकर कार सवार बैक कर भाग रहे थे, पुलिस के पीछा करने के दौरान उनकी कार में आग लगी देखकर उसे रोका तो वह पुलिस से बदसुलूकी करने लगे। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया है।- सर्वम सिंह, सीओ तृतीय।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed