सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   In five years, students decreased, but intelligence increased

यूपी बोर्ड : पांच साल में घटे विद्यार्थी, बढ़ी मेधा

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:12 AM IST
विज्ञापन
In five years, students decreased, but intelligence increased
यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने पर खुशी मनातीं उदय सिंह जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो एक खास तस्वीर सामने आई है। जहां एक ओर पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या में गिरावट का रुझान दिख रहा है, वहीं दूसरी ओर मेधावियों के अंकों में लगातार बढ़ोतरी ने शिक्षा की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धा दोनों को नए स्तर पर पहुंचा दिया है।
Trending Videos



इस वर्ष हाईस्कूल के जिला टॉपर आयुष वार्ष्णेय को 95.67 फीसदी अंक और इंटर में जिला टॉपर गगन शर्मा को 93.20 फीसदी अंक मिले हैं, जबकि वर्ष 2024-25 में हाईस्कूल में जिला टॉपर प्रियांशी को 95.17 फीसदी अंक और इंटर की टॉपर शिखा कुमारी को 90.20 फीसदी अंक मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन





हाईस्कूल : संख्या घटी, सफलता का प्रतिशत बना मजबूत

हाईस्कूल में वर्ष 2023-24 में जहां 53,610 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, वहीं 2025-26 में यह संख्या घटकर 51,521 रह गई। इसी तरह उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला 2023-24 में 47,656 विद्यार्थी पास हुए, जबकि 2025-26 में यह संख्या 43,003 रही। इस बार टॉप-टेन में शामिल विद्यार्थियों के अंक पहले के मुकाबले अधिक रहे।



इंटरमीडिएट : लगातार गिरावट, फिर भी बेहतर प्रदर्शन
वर्ष 2021-22 में 55,796 पंजीकृत विद्यार्थियों के मुकाबले 2025-26 में यह संख्या घटकर 50,035 रह गई। उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या भी 31,464 से बढ़कर 37,299 तक पहुंची, लेकिन बीच के वर्षों में उतार-चढ़ाव बना रहा। इस बार मेधावियों ने अधिक अंक हासिल करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस बार हाईस्कूल और इंटर दोनों में टॉपर्स के अंकों ने पिछले वर्षों का रिकॉर्ड पार किया है।



हाईस्कूल में उत्तीर्ण का लेखा-जोखा

वर्ष पंजीकृत विद्यार्थी उत्तीर्ण
2025-26 51521 43003

2024-25 50449 41513



2023-24 53610 47656

2022-23 51280 44564



2021-22 51919 42080



इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण का लेखा-जोखा



वर्ष पंजीकृत विद्यार्थी उत्तीर्ण

2025-26 50035 37299

2024-25 52275 38851



2023-24 47076 33086



2022-23 42946 33983



2021-22 55796 31464
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed