सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Somewhere milk was anointed and somewhere havan was performed

Aligarh News: कहीं दुग्धाभिषेक किया तो कहीं हुआ हवन

संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Fri, 24 Apr 2026 06:11 AM IST
विज्ञापन
Somewhere milk was anointed and somewhere havan was performed
राजघाट गंगा गोशाला में आरती करते श्रद्धालु। - फोटो : samvad
विज्ञापन
गंगा सप्तमी का पर्व शहर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान हुए। कहीं मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया तो कहीं हवन हुआ। प्रसाद भी वितरित किया गया। इस दौरान मां गंगा के जयकारे गूंजते रहे।
Trending Videos



मां गंगा महारानी सेवा संगठन गूलर रोड की ओर से गंगा गोशाला राजघाट में बृहस्पतिवार को सभी पीठों का पूजन और मां गंगा का 11 किलो गाय के दूध से महाभिषेक अवस्थी ज्योतिष संस्थान के आचार्यों ने विधि विधान से कराया। इसके बाद मां गंगा महायज्ञ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



अवस्थी ज्योतिष संस्थान के आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी ने कहा कि मां गंगा की 1100 सौ दीपकों से महाआरती और भंडारा हुआ। भक्तों ने देर रात्रि तक प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर गुरुशरण वार्ष्णेय, नूतन वार्ष्णेय, प्रकाश वार्ष्णेय, कुलदीप वार्ष्णेय, चंचल वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।


अचलेश्वर महादेव मंदिर में गंगा सप्तमी पर भगवान शिवशंकर का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान शिवशंकर और माता पार्वती का शृंगार किया गया। आरती पुजारी शिवा गोस्वामी ने की। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर चिराग उपाध्याय, निधि सारस्वत, रजत कृष्ण गोस्वामी, हिमांशी, पंकज, अमन वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।



वार्ष्णेय युवा संगठन की ओर नर सेवा नारायण सेवा के तहत गंगा सप्तमी पर शीतल जल की प्याऊ का शुभारंभ अचल ताल पर किया गया। राहगीरों को शरबत वितरित किया गया। मौके पर उमेश सरकोड़ा, यतीश वार्ष्णेय, राजेश, अनुपम, संदीप नक्षत्र, राहुल, शैलेंद्र, संदीप, गौरव आदि मौजूद रहे। सराय बारहसैनी स्ट्रीट स्थित रघुनाथ मंदिर में मां गंगा का पूजन किया गया। भक्त संतोष देवी, राजू, संजय, कन्हैया, बॉबी, रश्मि, अंजू, बबीता, रागिनी, शिवानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed