सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Encroachment under the overbridge and in the market of Akarabad, people are troubled

Aligarh News: अकराबाद के ओवरब्रिज के नीचे व बाजार में अतिक्रमण, लोग परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Tue, 09 Jun 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Encroachment under the overbridge and in the market of Akarabad, people are troubled
विज्ञापन
कस्बे में जीटी रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे मुख्य चौराहे और बाजार में अतिक्रमण है। दुकानदारों ने सड़क पर कब्जा कर रखा है, इससे सुबह से शाम तक जाम लगा रहता है। लोग परेशान रहते हैं।

केनरा बैंक और डाकघर के पास दुकानदारों का सड़क तक कब्जा है। ओवरब्रिज के आसपास डग्गामार वाहन और चाट-पकौड़ी की ढकेल सड़क पर खड़ी रहती हैं। जीटी रोड पर ऑटो चालकों ने अवैध अड्डे बना रखा है। इससे जाम लग रहा है और छोटे-बड़े वाहन घंटों फंसे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक और पैदल चलने वालों का निकलना भी मुश्किल है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पुलिस को सब पता होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं करती। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि सड़क पर ढकेल दिखने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos

स्थानीय निवासी ओमपाल राणा, सत्यप्रकाश शर्मा और अजीत सिंह ने भी अतिक्रमण से परेशानी बताई। उन्होंने अधिकारियों से इस समस्या पर ध्यान देने और कार्रवाई करने की मांग की है। खंड विकास अधिकारी सुरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों को पहले भी नोटिस दिए गए हैं। अब पुलिस के सहयोग से अभियान चलाकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed