सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Australian Jake Jeakings arrives in Aligarh

Thank You Aligarh Police: ऑस्ट्रेलियाई जेक जिकिंग्स आए अलीगढ़, चोरी हुआ मोबाइल पाकर खिला चेहरा

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 08 Jun 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार

ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर जेक जिकिंग्स अलीगढ़ आए और अपना मोबाइल प्राप्त किया। उन्होंने एसएसपी नीरज जादौन व निगरानी प्रभारी अभिषेक गौतम का आभार जताया।

Australian Jake Jeakings arrives in Aligarh
एसएसपी नीरज जादौन ने जैक जिकिंग्स को मोबाइल सौंपा - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार

थैंक यू अलीगढ़ पुलिस। यह उद्गार ऑस्ट्रेलिया के मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर जेक जिकिंग्स के हैं, जिनका चोरी हुआ कीमती मोबाइल फोन अलीगढ़ पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में बरामद कर उनके सुपुर्द कर दिया। अपना फोन वापस पाकर विदेशी मेहमान बेहद गदगद नजर आए।


यह भी पढ़ें... Aligarh: आईपीएल फाइनल देखने गए ऑस्ट्रेलियाई युवक का आईफोन चोरी, पांच दिन बाद अलीगढ़ पुलिस ने ढूंढ निकाला
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल फाइनल के दौरान चोरी हुआ था आईफोन
पुलिस के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक जिकिंग्स का आईफोन 16 प्रो मैक्स मोबाइल फोन बीते 31 मई 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित आईपीएल  फाइनल मैच के दौरान चोरी हो गया था। काफी प्रयास के बाद भी जब फोन नहीं मिला, तो उन्होंने इसकी उम्मीद छोड़ दी थी।
विज्ञापन
Trending Videos


सोशल मीडिया पर मांगी थी मदद, एसएसपी ने लिया संज्ञान
इसके बाद 2 जून 2026 को अचानक उस मोबाइल फोन की लोकेशन उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में ट्रेस हुई। लोकेशन मिलते ही जेक जिकिंग्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अलीगढ़ पुलिस को टैग करते हुए मदद की गुहार लगाई। मामले की संवेदनशीलता और विदेशी नागरिक से जुड़ा मुद्दा होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  अलीगढ़ ने तत्काल इसका संज्ञान लिया। उन्होंने सर्विलांस सेल अलीगढ़ को मोबाइल की जल्द से जल्द बरामदगी के लिए कड़े निर्देश जारी किए।

सर्विलांस टीम की त्वरित कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सर्विलांस सेल की टीम ने फुर्ती दिखाते हुए तकनीकी साक्ष्यों और सायबर ट्रैकिंग के आधार पर प्रभावी कार्रवाई की। टीम ने कड़ियों को जोड़ते हुए बेहद कम समय में उक्त चोरी किए गए आईफोन को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया।

कप्तान दफ्तर पहुंचकर खुद लिया मोबाइल, की तारीफ
सोमवार को पुलिस कार्यालय, अलीगढ़ पहुंचकर जेक जैक जिकिंग्स ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार मुलाकात की और अपना बरामद मोबाइल फोन प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने अलीगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पेशेवर कार्यशैली और सहयोगात्मक रवैए की जमकर तारीफ की। उन्होंने विशेष रूप से सर्विलांस प्रभारी अभिषेक गौतम की सराहना करते हुए पूरी टीम को दिल से धन्यवाद दिया और कहा—थैंक यू अलीगढ़ पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed