{"_id":"6a264bb641fc18891d08cf67","slug":"firing-between-two-sides-over-a-minor-issue-of-standing-in-road-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: रास्ते में खड़े होने की मामूली बात को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, युवक को लगी गोली, दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: रास्ते में खड़े होने की मामूली बात को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, युवक को लगी गोली, दो हिरासत में
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार
रास्ते में खड़े होने की मामूली बात पर झगड़ा इतना बढ़ा कि पथरव और फायरिंग तक हो गई। फायरिंग में एक व्यक्ति के गोली लगी। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ में थाना क्वार्सी क्षेत्र के जीवनगढ़ इलाके में रविवार रात रास्ते में खड़े होने के मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया। देखते ही देखते दो पक्षों में पथराव और फायरिंग हो गई, जिसमें एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पक्ष के दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
रास्ते के विवाद में चली गोली
क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 11:15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि जीवनगढ़ की गली नंबर-8 में रास्ते में खड़े होने को लेकर साजिद और माहिर के पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि माहिर पक्ष के एक व्यक्ति ने असलहा निकालकर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल युवक अस्पताल में भर्ती, हालत खतरे से बाहर
फायरिंग के दौरान साजिद का रिश्तेदार भाई नावेद गोली लगने से घायल हो गया। गोली उसके बाजू में लगी है। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही क्वार्सी थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस ने घायल नावेद को तुरंत जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है और उसका इलाज चल रहा है।
Trending Videos
दो आरोपी हिरासत में, मौके पर शांति
पुलिस ने घटना के तुरंत बाद एक्शन लेते हुए आरोपी पक्ष के दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। सीओ नगर तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि मामले में जल्द ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात है और वर्तमान में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है।