{"_id":"6a265192110f5158a106c370","slug":"up-constable-recruitment-exam-from-today-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा आज से, तीन दिन चलेगी, 21 केंद्रों पर 10176 अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा आज से, तीन दिन चलेगी, 21 केंद्रों पर 10176 अभ्यर्थी होंगे शामिल
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:52 AM IST
विज्ञापन
सार
सिपाही भर्ती परीक्षा अलीगढ़ में 8,9 व 10 जून को होगी। इसमें 10176 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा अलीगढ़ के 21 केंद्रों पर दो पालियों में होगी।
एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव
- फोटो : सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा आज से शुरू हो रही है। यह परीक्षा 8, 9 और 10 जून को आयोजित की जाएगी। अलीगढ़ में कुल 10,176 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
Trending Videos
एडीएम किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा अलीगढ़ के 21 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। जिला प्रशासन ने इस तीन दिवसीय परीक्षा के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख परीक्षा केंद्र और अभ्यर्थी संख्या
अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज में 600 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज और चंपा अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज में 480-480 अभ्यर्थी शामिल होंगे। डीएवी इंटर कॉलेज और धर्म समाज इंटर कॉलेज में भी 600-600 अभ्यर्थी बैठेंगे। नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज और श्री माहेश्वर इंटर कॉलेज में 384-384 अभ्यर्थी शामिल होंगे। श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय और श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय जैसे अन्य केंद्रों पर भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।