फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Entrepreneurs from the 'City of Locks' to visit the Netherlands and Germany

Aligarh News: नीदरलैंड और जर्मनी जाएंगे तालानगरी के उद्यमी

Mon, 19 Oct 2026 03:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs from the 'City of Locks' to visit the Netherlands and Germany
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
द सस्टेनेबल मैन्युफैक्चर्स कंपनी तालानगरी के सीईओ प्रवीण शर्मा और उनके बेटे गुंजन शर्मा केंद्र सरकार की पहल पर जल्द ही जर्मनी और नीदरलैंड का दौरा करेंगे। वहां के कारोबारियों से वार्ता कर अलीगढ़ के लिए नए काम की तलाश करेंगे। प्रवीण शर्मा ने बताया कि जर्मनी और नीदरलैंड दुनिया के ऐसे बाजार हैं, जहां गुणवत्ता और स्थिरता के मानक बहुत ऊंचे हैं। वहां अलीगढ़ की निर्माण क्षमता का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन



अलीगढ़ के हार्डवेयर निर्माता इन मानकों को पूरा कर सकते हैं। जिससे अलीगढ़ यूरोपीय व्यवसायियों के लिए एक भरोसेमंद साझेदार बन सकता है।प्रवीण शर्मा इससे पहले भी वह केंद्र सरकार की पहल पर कनाडा और यूनाइटेड किंगडम जाने वाले आधिकारिक व्यापार प्रतिनिधिमंडलों का हिस्सा रह चुके हैं। कनाडा के टोरंटो में मई 2026 में आयोजित कनाडा-भारत व्यापार और निवेश फोरम में भाग ले चुके हैं।
विज्ञापन


कंपनी के ऑपरेशंस डायरेक्टर चंदन शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन ऐसे रास्ते खोल देते हैं, जिन्हें खुद से खोलने में वर्षों लग जाते हैं। इस अवसर के लिए वाणिज्य मंत्रालय और फिक्की के आभारी हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed