{"_id":"6ad53ca28a2f7f20ca00b0b9","slug":"withdrew-14-lakhs-from-the-account-aligarh-news-c-2-gur1004-1093110-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: साइबर ठगों ने पेंशनर से ठगे 14.90 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: साइबर ठगों ने पेंशनर से ठगे 14.90 लाख रुपये
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Archive
एटा चुंगी रोड स्थित ग्रीन पार्क अपार्टमेंट में रहने वाले ओरिएंटल बैंक से सेवानिवृत्त एक पेंशनर से साइबर ठगों ने 14.90 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्रीन पार्क अपार्टमेंट निवासी अजय कुमार गोयल ने बताया कि यह घटना 15 अक्तूबर को दोपहर करीब एक बजे हुई। मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक से जुड़ा व्यक्ति बताया। उनसे बैंक खाते से संबंधित जानकारी मांगी। पेंशनर अजय कुमार गोयल उसकी बातों में आ गए और जानकारी साझा कर दी। कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर पैसे कटने के संदेश आने लगे।
ठगों ने अजय कुमार गोयल के बचत खाते से कुल पांच बार में पैसे निकाले। पहली बार में पांच लाख रुपये की बड़ी रकम निकाली गई। इसके बाद सात लाख रुपये और फिर 2.50 लाख रुपये निकाले। अंत में, दो बार में 20-20 हजार रुपये निकाले गए। एसपी क्राइम ममता कुरील के अनुसार पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर ठगों की पहचान की जा रही है।