सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Even the mehndi on the hands did not fade, the vermilion on the parting of the hair was destroyed in just 11 days.

Aligarh News: हाथों की मेहंदी भी फीकी न पड़ी, 11 दिन में ही उजड़ गया मांग का सिंदूर

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Even the mehndi on the hands did not fade, the vermilion on the parting of the hair was destroyed in just 11 days.
छोटू की मौत पर विलाप करते परिजन। संवाद
विज्ञापन
20 फरवरी को थाना सासनी गेट क्षेत्र के आंबेडकर चाैक, पला-साहिबाबाद निवासी छोटे उर्फ छोटे लाल और गांधीपार्क क्षेत्र के कमालपुर की अंजली ने सात फेरे लिए थे। उसके हाथों की मेहंदी अभी पूरी तरह छूटी भी नहीं थी कि शादी के महज 11 दिन बाद ही अंजली की मांग का सिंदूर सड़क हादसे में उजड़ गया।
Trending Videos

जिस घर में कुछ दिन पहले शहनाई गूंजी थीं, वहां अब सन्नाटा और सिसकियां सुनाई दे रही हैं। इस हादसे ने हर आंख नम कर दी है। घर में अभी शादी की रस्मों की चर्चा और मेहमानों की यादें ताजा थीं। नई दुल्हन के सपनों से सजा आंगन अचानक चीख-पुकार से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगों की जगह आंसुओं ने ले ली :



हादसे में दो दोस्तों की माैत के बाद आंबेडकर चाैक मोहल्ले में मातम पसरा है। होली की तैयारियां थम गई हैं और रंगों की जगह आंसुओं ने ले ली है, जिसने भी यह मंजर देखा, उसकी आंखें नम हो गईं। नए जोड़े के सपनों ने अभी उड़ान भरनी शुरू ही की थी कि हादसे ने सब कुछ छीन लिया। दोपहर को जैसे ही छोटे लाल का शव घर पहुंचा, चीख-पुकार मच गई। अंजली पति का चेहरा देखते ही बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजन उसे संभालते रहे, लेकिन उसका विलाप सुनकर हर किसी का कलेजा कांप उठा।



छूट गया दोस्तों का साथ



मोहल्ले के लोगों का कहना है कि छोटे उर्फ छोटे लाल, भूपेंद्र व नरेश की दोस्ती काफी गहरी थी। तीनों अक्सर एक साथ ही घूमने के लिए जाते थे। सोमवार को भी तीनों एक साथ निकले थे। इनमें छोटे व भूपेंद्र ने एक साथ ही जिंदगी को अलविदा कर दिया। फैक्टरी में काम करने वाले नरेश कुमार जेएन मेडिकल काॅलेज में जिंदगी और माैत से संघर्ष कर रहे हैं। छोटे लाल पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर के थे। पिता हरी सिंह सेल्समैन के रूप में काम करते हैं। भूपेंद्र ट्रक चलाते थे और तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। पिता कालीचरन राजमिस्त्री हैं।

छोटू की मौत पर विलाप करते परिजन। संवाद

छोटू की मौत पर विलाप करते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed