{"_id":"69a7155dddaf89e339074908","slug":"holi-today-with-colors-and-gulaal-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi 2026: जमकर उड़ेंगे आज रंग और गुलाल, रंगों से सराबोर होकर लोग उत्साह से मनाएंगे होली का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2026: जमकर उड़ेंगे आज रंग और गुलाल, रंगों से सराबोर होकर लोग उत्साह से मनाएंगे होली का पर्व
Wed, 04 Mar 2026 01:37 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Wed, 04 Mar 2026 01:37 AM IST
सार
बच्चों से लेकर बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं तक सभी आज जमकर होली खेलेंगे। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर फूलों और रंगों से होली खेली जाएगी।
विज्ञापन
होली
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ जिले में आज जमकर उड़ेंगे अबीर और गुलाल। रंगों से सराबोर होकर लोग उत्साह से होली का पर्व मनाएंगे। चंद्र ग्रहण के कारण 3 मार्च को रंग वाली होली नहीं खेली गई, जिसके चलते 4 मार्च को जमकर गुलाल उड़ेगा और रंगों की बरसात होगी।
विज्ञापन
2 मार्च रात को जगह-जगह होलिका दहन किया गया, जिसमें हजारों स्थानों पर हवन और पूजा के साथ होलिका भस्म हुई। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस ने शहर से लेकर गांवों तक मजबूत व्यवस्था की है। जिला प्रशासन ने सभी मजिस्ट्रेटों को एक्टिव किया है और पुलिस के खुफिया तंत्र को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
नगर निगम ने सफाई, स्ट्रीट लाइटिंग और पानी की आपूर्ति की पूरी तैयारी की है। सुबह से दोपहर तक सभी सड़कों, चौराहों, मोहल्लों और गलियों में रंगों का माहौल होगा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं तक सभी जमकर होली खेलेंगे। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर फूलों और रंगों से होली खेली जाएगी। प्रशासन ने शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखी है, ताकि त्योहार खुशी और भाईचारे के साथ संपन्न हो।
विज्ञापन
होली का यह उत्सव सामाजिक समरसता का प्रतीक है। लोग एक-दूसरे पर रंग लगाकर मिलन मनाएंगे। हालांकि कुछ संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरती गई है।-संजीव रंजन, डीएम अलीगढ़