{"_id":"69a738567c07de5e09088d59","slug":"four-student-qualify-ca-exam-from-aligarh-aligarh-news-c-2-1-gur1003-922102-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सीए फाइनल में चार सफल, अलीगढ़ में जश्न का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सीए फाइनल में चार सफल, अलीगढ़ में जश्न का माहौल
विज्ञापन
गुंजन।
विज्ञापन
Trending Videos
सीए फाइनल परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। इस बार अलीगढ़ के चार अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का गौरव हासिल किया है। अलीगढ़ ब्रांच ऑफ सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई के चेयरमैन श्रेयांश रावत ने बताया कि गुंजन, अर्चित माहेश्वरी सहित कुल चार युवाओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
गुंजन की सफलता से परिवार गौरवान्वित
संगम विहार कॉलोनी की गुंजन ने सीए फाइनल परीक्षा पास कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता पर परिजनों में हर्ष का माहौल है। गुंजन ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने पिता, वरिष्ठ अधिवक्ता हेमंत कुमार के मार्गदर्शन और माता मीनाक्षी के सहयोग को दिया। उनके भाई पीयूष कुमार स्वयं चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, जबकि भाभी कंपनी में ऑडिटर के पद पर कार्यरत हैं।