{"_id":"6a74c274263c84cc5f0d313b","slug":"female-dog-and-young-man-shot-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: भौंकने पर मादा श्वान और विरोध करने पर युवक को मारी गोली, मादा श्वान की मौत, युवक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: भौंकने पर मादा श्वान और विरोध करने पर युवक को मारी गोली, मादा श्वान की मौत, युवक गंभीर घायल
Thu, 06 Aug 2026 10:51 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 06 Aug 2026 10:51 PM IST
सार
युवक ने कुत्ते के भौंकने के बाद उसमें गोली मार दी। इसका विरोध एक अन्य युवक ने किया तो उसके भी गोली मार दी। जिससे मादा श्वान की मौत हो गई और गोली लगने से युवक गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण, गोली लगने से घायल युवक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदुआगंज क्षेत्र के भोजपुर गांव में कुत्ते के भौंकने से नाराज एक युवक ने कथित तौर पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से उसे गोली मार दी। विरोध करने पहुंचे युवक पर भी फायर कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार है, जबकि पुलिस मामले की जांच और उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
शाम को एक युवक की सनक ने सनसनी फैला दी। गुड्डी देवी पत्नी हरिओम शर्मा ने बताया कि गांव से बाहर उनके घेर में पशु बंधते हैं और सुरक्षा के लिए कई कुत्ते पाले गए हैं। शाम करीब 5:45 बजे गांव का एक युवक वहां से गुजर रहा था। इसी दौरान एक कुत्ते के भौंकने पर उसने रिवॉल्वर निकालकर गोली चला दी। घायल मादा श्वान ने कुछ दूरी पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उसी समय पशुओं के लिए चारा लेकर पहुंचे विकास ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उस पर भी फायर कर दिया। गोली विकास की टांग में लगी और वह मौके पर गिर पड़ा। घायल को पहले दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय और बाद में जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक पहले भी हथियारों का प्रदर्शन कर लोगों को धमकाता रहा है।
विज्ञापन
आरोपी ने कुत्तों के भौंकने पर लाइसेंसी हथियार से गोली चलाई जो कि कुत्ते को लगने के बाद सड़क से टकराकर विकास नामक युवक को जा लगी, जिसमें वह घायल हुआ है। आरोपी की तलाश की जा रही है। - अनिवेश कुमार, क्षेत्राधिकारी अतरौली।